हिमाचल में बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, विक्रमादित्य सिंह ने दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाए कई आरोप
हिमाचल प्रदेश में सियासी संकट के बीच बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के ऊपर विधायकों का अनादर करने का आरोप भी लगाया है।

हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "हमने पार्टी का हमेशा साथ दिया है... मैं आज सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि वर्तमान समय में मेरा इस सरकार में बने रहना ठीक नहीं है। मैंने यह निर्णय लिया है कि मैं मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे रहा हूं।"
#WATCH हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "हमने पार्टी का हमेशा साथ दिया है... मैं आज सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि वर्तमान समय में मेरा इस सरकार में बने रहना ठीक नहीं है। मैंने यह निर्णय लिया है कि मैं मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे रहा हूं।" pic.twitter.com/ykx9ggjhmu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2024
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। राज्य के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज सुबह मंत्रिमण्डल से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर विधायकों की अनदेखी करने और अपने पिता और पहाड़ी राज्य में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता दिवंगत वीरभद्र सिंह का अनादर करने का आरोप लगाया है।
यह पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश में नाटकीय घटनाक्रम के बीच आया है। इन घटनाक्रम ने राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव को कांग्रेस सरकार के लिए अस्तित्व की लड़ाई में बदल दिया है।












Click it and Unblock the Notifications