हिमाचल में रोहड़ू विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मोहन लाल ब्रगटा जीते
मोहन लाल ब्रक्टा को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के लिए रोहड़ू क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। मोहन लाल ब्रक्टा वर्तमान विधायक हैं जो रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
रोहड़ू। मोहन लाल ब्रक्टा को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के लिए रोहड़ू क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस के उम्मीदवार मोहनलाल ने भाजपा की प्रत्याशी शशि बाला को 9408 मतों के अंतर से हराया। मोहन लाल ब्रक्टा वर्तमान विधायक हैं जो रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 2012 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में ब्रक्टा ने 28,415 मतों के बड़े पैमाने पर भाजपा के बालक राम नेगी को हराया था। मोहन लाल ब्रक्टा शिमला से एक वकील हैं।

मोहन लाल ब्रक्टा 52 वर्षीय और शिमला जिले में रोहड़ू तहसील के निवासी हैं। Myneta.info के अनुसार, ब्रक्टा एक स्नातक हैं और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी डिग्री उनके पास है। ब्रक्टा की संपत्ति एक करोड़ रुपए से अधिक है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
