Cloudburst: शिमला-मंडी और कुल्लू में बादल फटा, 5 की मौत, 50 से ज्यादा लोग लापता

Cloudburst In Himachal Pradesh: एक बार फिर से कुदरत का कहर हिमाचल में बरपा है, यहां के शिमला-कुल्लू और मंडी इलाके में बादल फटने से भयंकर तबाही हुई है।

शिमला जिले के रामपुर इलाके में एक इस घटना में 5 व्यक्ति की मौत हो गई है तो वहीं शिमला और कुल्लू जिलों में बादल फटने की घटनाओं के बाद 50 से ज्यादा लोग लापता हो गए हैं, जिनकी खोज मेंस्थानीय प्रशासन और राहत दल जुटा हुआ है।

Cloudburst

आपको बता दें कि प्रदेश में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है, जिसके कारण काफी नुकसान हुआ है तो वहीं गुरुवार को बादल फटने से ब्यास नदी उफान पर आ गई, जिससे कई घर और वाहन बह गए। इस आपदा में 36 लोग लापता हो गए हैं।

स्थानीय पुलिस की टीमों को तैनात किया है

अधिकारियों ने बचाव प्रयासों में सहायता के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और स्थानीय पुलिस की टीमों को तैनात किया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) और डिप्टी कमिश्नर (डीसी) जमीनी स्तर पर अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

सड़कों और पुलों सहित बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान

मालूम हो कि बादल फटने से सड़कों और पुलों सहित बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है। चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग सबसे अधिक प्रभावित हैं तो वहीं कई गांव आवश्यक सेवाओं से कट गए हैं।

केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन

स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बादल फटने से भारी नुकसान और जनजीवन अस्त-व्यस्त होने की दुखद खबर पर मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखू से बात की और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।'

कार्यकर्ताओं को राहत कार्य में जुटने का निर्देश दिया

यही नहीं उन्होंने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से बात की और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को राहत कार्य में जुटने का निर्देश दिया।'

आज भी शिमला में रेड अलर्ट जारी किया है

मौसम विभाग ने आज भी शिमला में रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसम खराब की स्थिति अगले दो-तीन दिन और रहने वाली है और इस कारण हर किसी को काफी सावधान रहने की आवश्यकता है।

'ऐसी स्थिति को रोकने के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया'

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य में कई जगहों पर भारी बारिश और शिमला में बादल फटने की घटना पर कहा कि ' मैंने अभी सीएम से बात की है, अगर मैं सरकार को दोष देना शुरू करूं तो यह ठीक नहीं होगा लेकिन मुझे लगता है कि पिछले साल जो नुकसान हुआ था, मुझे लगता है कि ऐसी स्थिति को रोकने के लिए उस संबंध में तैयारी नहीं की गई है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+