कोटखाई गैंगरेप: मुख्यमंत्री ऑफिस तक पहुंची CBI जांच की आंच

शिमला। कोटखाई गैंगरेप मर्डर केस और हवालात में आरोपी की मौत की जांच कर रही सीबीआई ने जिस तरीके से हिमाचल पुलिस के आठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया उससे प्रदेश में पहले ही हडकमप मचा है। लेकिन अब सीबीआई के अगले कदम मुख्यमंत्री के दफ्तर तक पहुंचने वाले हैं जिससे सबके पसीने छूट रहे हैं।

कोटखाई गैंगरेप: मुख्यमंत्री ऑफिस तक पहुंची CBcI जांच की आंच

जांच एजेंसी ने हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह के आईटी सलाहकार गोकुल बुटेल पर भी शिकंजा कस दिया है। चूंकि उन्हें एक ऐसे सवाल का जवाब चाहिए, जिसका उत्तर शायद सीएम आफिस में बैठा कोई भी शख्स आसानी से दे पाए। जांच एजेंसी का सवाल है कि सीएम आफिस तक उन चार युवकों के फोटो कहां से आए, जिन्हें सोशल मिडिया पर पहले वायरल किया गया और बाद में उन्हें हटा दिया गया। एजेंसी के इस कदम से मामले में नया मोड़ आ गया है। सीएम आफिस भी सकते में है।

बता दें कि कोटखाई केस में सीएम वीरभद्र सिंह के फेस बुक और ट्विटर अकाऊंट में आरोपियों की तस्वीरें पहले वायरल की गईं और बाद में उन्हें हटा दिया गया। इस मामले को सबसे पहले वन इंडिया ने ही उठाया था। पूरे प्रदेश में इसको लेकर खासा हंगामा हुआ था। इन युवकों को पुलिस ने अपनी जांच में क्लीन चिट दे दी थी। टीम गोकुल के इस कदम से सरकार को भी खासी फजीहत झेलनी पड़ी थी। इसी मामले को लेकर अब सीबीआई ने भी अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। जांच एजेंसी गोकुल बुटेल से पूछताछ कर चुकी है।

कोटखाई गैंगरेप: मुख्यमंत्री ऑफिस तक पहुंची CBI जांच की आंच

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई यह जानना चाह रही है कि इन युवकों का क्या कोटखाई मामले से कोई कनेक्शन है। अगर ऐसा है तो पुलिस ने इन्हें क्यों छोड़ दिया और अगर इनका इससे कोई मतलब नहीं है तो इनके नाम कैसे सामने आए और इनके फोटो सीएम के फेसबुक पेज को ऑपरेट करने वालों तक ये फोटो कैसे पहुंचे। सीएम आफिस ने जो जानकारी सीबीआई को सीएम के सोशल आकऊंट देखने वालों की दी है उनमें गोकुल बुटेल भी हैं। इसी आधार पर बुटले से पूछताछ की जाएगी।

सीबीआई इस पूरे मामले को संदेह भरी नजरों से देख रही है। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई उनमें से कुछ युवकों से पूछताछ भी कर चुकी है, जिनके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके अलावा सीबीआई ने शिमला पुलिस के कुछ अधिकारियों से भी पूछताछ कर सकती है। उन्होंने सभी अधिकारियों का मोबाइल डाटा अपने कब्जे में लिया है। इसमें से सीबीआई खंगाल ही है कि कहीं किसी पुलिस अधिकारी ने ही तो नहीं ये फोटो आगे सीएम के फेसबुक पेज को चलाने वालों तक भेजे। अगर ऐसा है तो पहले ये फोटो क्यों डाले गए और बाद में ये क्यों हटा दिए गए। सीबीआई इस मामले को शक की नजर से देख रही है।

उधर सीएम के आईटी सलाहकार गोकुल बुटेल ने सफाई दी है कि कोटखाई मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के फेसबुक अकाऊंट में दोषी युवा बताकर कुछ युवाओं की तस्वीरें अपलोड हुईं थीं लेकिन तस्वीरें अपलोड होने के 30 सेकेंड के बाद ही वहां से हटा ली गईं थीं। इसकी जानकारी सीबीआई को दे दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+