शिमला: सेक्स रैकेट मामले में नाम आने पर कार्बन कंपनी ने दी सफाई

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को एक होटल में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए सात महिलाओं को पकड़ा था। इस मामले में कार्बन मोबाइल कंपनी का नाम भी सामने आया था। पुलिस सूत्रों के हवाले से ऐसी खबरें आई थीं कि मोबाइल सेल बढ़ाने के लिए कार्बन कंपनी इस रैकेट में शामिल थी। अब कार्बन कंपनी ने इस मामले में शामिल होने से इनकार करते हुए सफाई दी है।

carbon mobile company organized rave party in shimla

कार्बन मोबाइल कंपनी ने सफाई देते हुए कहा है, 'हाल ही में आई खबरों के संदर्भ में हमने अपने क्षेत्रीय स्तर पर मामले की कठोर जांच की और पाया कि इस मामले से कार्बन मोबाइल का दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है। हम यह सत्यापित करते हैं कि शिमला में हुई कुछ गैरकानूनी गतिविधियों में कार्बन मोबाइल का नाम गलत तरीके से खींचा गया है। कार्बन अपने चैनल के प्रमोशन की गतिविधियों में किसी भी गलत कार्य के किए जाने या फिर उसमें अपनी संलग्नता को सिरे से खारिज करता है। हमने तत्परता से मामले की पूरी जांच कर ली है और यह प्रमाणित करते हैं कि ब्रांड या इसके कर्मचारी बिज़नेस के प्रमोशन के लिए इस तरह की किसी भी गतिविधि को न तो सहयोग करते हैं और न ही बढ़ावा देते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+