हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: बीजेपी का है इस डेरे से कनेक्शन

रविवार को भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और विधायक वीरेंद्र कंवर ने हाजिरी भर हजूर महाराज का आर्शीवाद लिया। हालांकि इस मामले में कांग्रेस भी पीछे नहीं है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में चुनावी महौल गरमाते ही भाजपा को एक बार फिर डेरों की याद आने लगी है लेकिन इस बार सिरसा के डेरा सच्चा सौदा नहीं, बल्कि पंजाब के ब्यास में डेरा राधा स्वामी का। जहां रविवार को भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और विधायक वीरेंद्र कंवर ने हाजिरी भर हजूर महाराज का आर्शीवाद लिया। हालांकि इस मामले में कांग्रेस भी पीछे नहीं है। प्रदेश की वीरभद्र सरकार द्वारा अंतिम कैबिनेट बैठक में धार्मिक डेरों को दान मिली सरप्लस भूमि को बेचने की अनुमति प्रदान की गई थी। जिसके बाद ऐसी चर्चा भी आई थी कि सीधा लाभ डेरा राधा स्वामी को मिलेगा। हिमाचल प्रदेश में डेरा राधा स्वामी ब्यास के भक्तों की अच्छी खासी तादाद है। कुछ चुनाव क्षेत्रों में तो डेरा भक्त निर्णायक भूमिका निभाते हैं। यही वजह है कि चुनावों के दौरान डेरा ब्यास की अहमियत बढ़ जाती है।

बीजेपी नेताओं ने सुना सत्संग

बीजेपी नेताओं ने सुना सत्संग

इसी कड़ी में रविवार को भाजपा के दिग्गज नेताओं, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, सांसद अनुराग ठाकुर और विधायक वीरेंद्र कंवर ने ना केवल पंजाब के ब्यास में स्थित 'डेरा ब्यास' में हाजिरी लगाई बल्कि सत्संग सुनने के साथ-साथ डेरे के मुखिया से बातचीत भी की। डेरा ब्यास में हाजिरी लगवाने के बाद भाजपा नेताओं का हेलीकॉप्टर ऊना में लैंड हुआ और भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती और वीरेंद्र को ऊना में उतारने के बाद अनुराग हेलीकॉप्टर से ही हमीरपुर के लिए रवाना हो गए।

बीजेपी का इस डेरे से है कनेक्शन

बीजेपी का इस डेरे से है कनेक्शन

अनुराग की माने तो वो अक्सर डेरा ब्यास जाते हैं और महाराज जी ने भी चुनावों के लिए भाजपा को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। हाल ही में वीरभद्र सरकार द्वारा केबिनेट में लिए गए निर्णय को भुनाने के सवाल के जबाब में अनुराग ने कहा कि कांग्रेस कुछ नहीं भुना सकती है। 18 राज्यों के बाद हिमाचल कांग्रेस मुक्त होने वाला 19वां राज्य होगा।

महाराज जी ने दी चुनाव की शुभकामनाएं

महाराज जी ने दी चुनाव की शुभकामनाएं

वहीं सत्ती ने कहा कि डेरा ब्यास एक श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। ऐसे में आज भाजपा के नेताओं ने भी आशीर्वाद लिया है और महाराज जी ने भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+