Bilaspur: चंडीगढ़-मनाली एनएच पर हादसे का शिकार हुई छात्रों से भरी बस, एक युवती की मौत, 37 छात्र घायल
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली के कमला नेहरू और जीजस एंड मेरी कॉलेज के विद्यार्थी को लेकर जा रही एक बस पलट गई। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबिक 37 छात्र घायल हो गए।

Bilaspur Road Accident News: चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग (Chandigarh Manali National Highway) पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 37 छात्र घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस हादसे पर हिमाचल सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। साथ ही, मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को तुरंत राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि यह हादसे बिलासपुर जिला के जबली के पास चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग 205 पर शुक्रवार की सुबह हुआ है। बताया जा रहा है कि हरियाणा नंबर की एक बस दिल्ली से 41 छात्रों को लेकर मनाली की तरफ जा रही थी।
इस दौरान बिलासपुर के जबली के पास चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई। जिसक पहचान कौशांगी आर्या के तौर पर हुई है। वहीं, एक गंभीर घायल श्वेता गोपीनाथ को पीजीआई रेफर किया गया है। इस हादसे में करीब 37 विद्यार्थी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी घायल छात्र दिल्ली के कमला नेहरू और जीजस एंड मेरी कॉलेज के विद्यार्थी हैं।
Recommended Video

यह सभी शैक्षणिक भ्रमण पर निकले थे। पुलिस के मुताबिक बस की तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है। डीसी आबिद हुसैन सादिक घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे हैं। इस हादसे पर हिमाचल के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। सीएम ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को तुरंत राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, इस हादसे में मृतक युवती के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।












Click it and Unblock the Notifications