मनाली में सिलेंडर विस्फोट से लगी आग में बिहारी मजदूर जिंदा जला

मिली जानकारी के मुताबिक मनाली से सटे गोजरा गांव में एक मकान में सिलेंडर फटने से भीषण आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के मनाली हुये एक दर्दनाक हादसे में एक मकान में आग लगने से बिहारी मजदूर जिंदा जल गया, वहीं लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक मनाली से सटे गोजरा गांव में एक मकान में सिलेंडर फटने से भीषण आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया।

मनाली में सिलेंडर विस्फोट से लगी आग में जिंदा जल गया बिहारी

बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासी हीरा लाल के इस मकान में तीन कमरे थे जहां बिहार के चार लोग किराए पर रहते थे। दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह आग लगने की घटना सिलेंडर फटने के कारण हुई है। आग लगते ही तीन लोगों ने भाग कर अपनी जान बचा ली, लेकिन एक व्यक्ति कमरे में ही फंस गया और वह जिंदा जल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, लेकिन 16 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

मनाली में सिलेंडर विस्फोट से लगी आग में जिंदा जल गया बिहारी

घटना के दौरान दमकल विभाग और ग्रामीणों की सहायता से मकान के साथ लगते दो और घरों को आग की लपटों से बचा लिया गया। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो भयंकर हादसा हो सकता था। घटना की जानकारी मिलते ही मनाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान विद्या चंद बिहार निवासी के रूप में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+