बंबीहा गैंग ने ली नालागढ़ गोली कांड की जिम्मेदारी, कहा- सन्नी लेफ्टी को छुड़ाने के लिए चलाई थी गोलियां

बंबीहा गैंग ने ली नालागढ़ गोली कांड की जिम्मेदारी, कहा- सन्नी लेफ्टी को छुड़ाने के लिए चलाई थी गोलियां

शिमला, 31 अगस्त: नालागढ़ कोर्ट परिसर में हुई गोली कांड मामले में एक नया ट्विस्ट आ गया है। दरअसल, इस गोली कांड की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली है, जिसके बाद हिमाचल पुलिस के हाथ पांव फूल गए हैं। इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए बंबीहा गैंग ने दावा किया है कि वो अपने साथ सन्नी लेफ्टी को छुड़ाने के लिए गए थे। बंबीया गैंग के इस दावे के बाद पुलिस ने सन्नी लेफ्टी की सुरक्षा और बढ़ा दी है। वहीं, आसपास के इलाकों में पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। हालांकि, एसपी मोहित चावला ने दावा किया कि अजय उर्फ सन्नी लेफ्टी पर ही गोली चलाई गई थी।

Bambiha gang took responsibility for the shooting incident in Nalagarh court

दरअसल, नालागढ़ कोर्ट परिसर में सोमवार 29 अगस्त को हुए गोलीकांड को लेकर प्रदेश पुलिस ने एसपी बद्दी मोहित चावला की अगुवाई में एसआईटी गठित की थी। जोकि जांच कर रही है और मोबाइल लोकेशन व सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। लेकिन पुलिस इससे पहले की जांच आगे बढाती उससे पहले बंबीहा गैंग के शूटर गैंगस्टर कौशल चौधरी के हवाले से सोशल मीडिया पर यह दावा किया है कि उनके दो साथियों को पुलिस पकड़ चुकी है, लेकिन इसका खुलासा नहीं कर रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गोलीकांड के बाद पहले ये अंदेशा जताया जा रहा था कि यह गैंगवार की वजह से हुआ है।

Bambiha gang took responsibility for the shooting incident in Nalagarh court

हालांकि, बंबीहा गैंग के शूटर कौशल चौधरी के हवाले से सोशल मीडिया पर जो दावा गया है उसके मुताबिक, 'आज जो नालागढ़ कोर्ट कांप्लैक्स में गोली चली, वह हमारे भाई सन्नी लेफ्टी को लेने के लिए गए थे। पुलिस के गोली चलाने की वजह से हमारे 2 भाई भागने में कामयाब रहे। हमारे भाई चस्का जैतू और मान जैतू को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। मगर, अभी तक इसे शो नहीं कर रहे।' बंबीहा गैंग के कबूलनामे के बाद हिमाचल पुलिस को लगने लगा है कि यह इलाका अब गैंगवार का नया ठिकाना न बन जाये। इसी आशंका के चलते इस इलाके में सतर्कता बढ़ाई गई है।

बंबीहा गैंग ने तो यह भी दावा किया है कि पुलिस ने गोली मारने वालों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पुलिस का कहना है कि कोर्ट परिसर में गोली चलाने वाले वारदात के बाद फरार हो गए थे, जिनकी तलाश की जा रही है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ के खेड़ा में करीब एक साल पहले हुई गैंगवार एवं हत्या के आरोप में अजय उर्फ सन्नी लैफ्टी निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा सहित अन्य आरोपियों को नाहन पुलिस सोमवार को जेल से कड़ी सुरक्षा के साथ नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के लिए लाई थी। जैसे ही आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस टीम कोर्ट परिसर से बाहर निकली तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायर कर दिए।

बदमाशों ने कई फायर किए, लेकिन उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और वे फरार हो गए। गौरतलब है कि आरोपी अजय सन्नी लेफटी मोहाली में यूथ अकाली नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ मिडडूखेड़ा हत्याकांड के मामले सहित अन्य कई आपराधिक मामलों में भी संलिप्त रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस को मौके से एक कारतूस भी बरामद हुआ था। इस बीच, एसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस द्वारा जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+