अरुण कुमार- नगरोटा विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी
शिमला। अरुण कुमार नगरोटा विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। अरुण कुमार कूका इलाके में कूका के नाम से भी जाने जाते हैं। उनके पिता का नाम आत्मा राम है। उन्होंने अपनी दसवीं की पढ़ाई 1983 में हिमाचल प्रदेश बोर्ड से की है। वह पेशे से ठेकेदार व व्यवसायी हैं।

अरुण कुमार का कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है। उन्होंने 2012 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ा था। यह उनका पहला विधानसभा चुनाव था लेकिन उन्होंने जी एस बाली को कड़ी टक्कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications