बर्फबारी की वजह से कश्मीर में फंसा सेना का जवान, नहीं पहुंच सका अपनी ही शादी में

मनाली। देश की रक्षा में तैनात हिमाचल प्रदेश के मंडी का रहने वाला एक सेना का जवान अपनी ही शादी में नहीं पहुंच सका। दरअसल, जवान की तैनाती इन दिनों कश्मीर में है। जम्मू कश्मीर में पिछले दो हफ्तों से हो रही बर्फबारी की वजह से जवान घाटी में फंस गया। इस दौरान जवान के घर में शादी की रस्मों का कार्यक्रम चलता रहा। गुरुवार को बारात जाने के लिए तैयार थी, लेकिन सेना का जवान एन वक्त तक घर नहीं पहुंच सका, जिस वजह से शादी को टालना पड़ा।

सुनील का करते रहे इंतजार

सुनील का करते रहे इंतजार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र का है। धर्मपुर निवासी सुनील (26) की शादी 15 जनवरी 2020 को दलेड़ में तय हुई थी। 16 जनवरी को बारात दलेड़ गांव के लिए खैर ग्राम से निकलने वाली थी। शादी कार्यक्रम के लिए दोनों परिवारों ने अपने घरों को भव्य रूप से सजवाया था। इसके साथ ही जिन रिश्तेदारों को न्योता दिया गया था, वे सभी लोग दूल्हे सुनील का इंतजार कर रहे थे।

अभी भी फंसा हुआ है सेना का जवान सुनील कुमार

अभी भी फंसा हुआ है सेना का जवान सुनील कुमार

बता दें कि सुनील की शादी की छुट्टियां 1 जनवरी से शुरू होनी थी और वह कुछ दिनों पहले ही बांदीपोरा स्थित ट्रांजिट कैंप पर पहुंच गया था। लेकिन उस दौरान खराब मौसम की वजह से सभी रास्ते बंद हो गए, जिसके चलते सुनील बांदीपोरा में ही फंस गया। दुलहन और उसके परिवार को जब पता चला कि सुनील अबतक घर ही नहीं पहुंचा तो यह सुनकर वे सभी बहुत निराश हो गए। सुनील ने श्रीनगर से उन सभी लोगों से फोन पर बात की और उन्हें बताया कि खराब मौसम की वजह से फ्लाइट टेकऑफ नहीं कर सकती है। बता दें कि सैनिक सुनील कुमार अभी भी वहीं फंसा हुआ है।

'देश की सेवा में जुटे सुनील पर गर्व है'

'देश की सेवा में जुटे सुनील पर गर्व है'

दुलहन के चाचा संजय कुमार कहते हैं कि शादी की सभी तैयारियां दोनों परिवारों ने की थी। उन्होंने कहा, 'हमारे सभी रिश्तेदार भी पहुंच गए थे। सभी सुनील का इंतजार कर रहे थे, सबको उसकी फिक्र थी। वह सीमा पर देश की सेवा में जुटा है, इस बात की वजह से हम उस पर गर्व करते हैं। अब तो एकमात्र विकल्प यही है कि शादी की तारीख को बढ़ा दिया जाए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+