हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: सभी नामांकन पत्रों की 24 अक्टूबर को होगी जांच

अभ्यर्थी 26 अक्तूबर 2017 को शाम 3.00 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन पीठासीन अधिकारी चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित करेंगे। सभी नामांकनों की जांच 24 अक्टूबर को ही हो जाएगी।

शिमला। निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश के समस्त 68 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है, जबकि 24 अक्तूबर 2017 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 26 अक्तूबर 2017 को शाम 3.00 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन पीठासीन अधिकारी चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय व राज्य स्तर के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उनके लिए आरक्षित चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कुछ राजनीतिक दल, जिन्हें राज्य दल के रूप में अन्य राज्यों में मान्यता प्राप्त है, उनके द्वारा आवेदित चिन्ह आवंटित करने के लिए रियायत दी गई है। जिसके तहत उन्हें आपेक्षित चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। निर्दलीय उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित मुक्त प्रतीकों में से चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

All nominations for Himachal Assembly Election 2017 will examine on October 24
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+