हिमाचल: जय राम की ताजपोशी के बाद धूमल के तेवर को थामने की चुनौती
शिमला। नये मुख्यमंत्री को लेकर विधायक दल की बैठक में भले ही जय राम ठाकुर की ताजपोशी का रास्ता साफ हो गया हो लेकिन भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल के तेवर अभी ठंडे नहीं हुये हैं, न ही वह आसानी से अपने हथियार डालने को तैयार हैं। लिहाजा साफ संदेश है कि धूमल अब अपनी राह चलेंगे। भले ही उनके विरोधी शांता कुमार व जे पी नड्डा एकजुट हो रहे हों। हिमाचल भाजपा में नड्डा-शांता की जुगलबंदी ने ही राजनीति की नई इबारत लिखी व जय राम ठाकुर के रूप में नई ताकत प्रदेश की राजनीति में उभर कर सामने आ गई है लेकिन धूमल तो धूमल हैं। उन्हें इसकी परवाह नहीं है।

विधायक दल की बैठक में भाग लेने आये धूमल ने आज अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुये कहा जिन लोगों ने घरों में पार्टी के झंडे तक नहीं लगाए वो आज अनुशासनहीनता की बात कर रहे हैं। धूमल ने नारे लगाने वालों को अनुशासनहीनता के दायरे में लाने वालों को करारा जवाब देते हुये कहा कि वह कार्यकताओं को जज्बात को नहीं समझते। काबिलेगौर है कि केन्द्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण व नरेन्द्र तोमर के समक्ष धूमल व जयराम के पक्ष में नारेबाजी करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को सांसद शांता कुमार ने ही अनुशासनहीनता करार दिया था और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने उनकी बात को सही करार दिया था लेकिन धूमल की बातों से साफ है कि वह इससे अलग राय रखते हैं।
धूमल ने कहा कि वे पार्टी के सच्चे कार्यकर्ता रहे हैं। आगे भी रहेंगे, सीएम पद के लिए जो भी नाम तय किया गया है उसको मेरा पूरा समर्थन रहेगा। उन्होंने कहा कि जो भी फैसला उनके संदर्भ में पार्टी ने पहले लिया है वह उन्होंने माना और जी जान से काम किया। आगे भी ऐसा ही होगा। केंद्र में कोई अहम पद दिए जाने को लेकर धूमल ने कहा कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है, जो होगा वह देखा जाएगा। सुजानपुर सीट में मिली हार पर पूर्व सीएम ने कुछ इस तरह से जवाब दिया जो बीत गई उसे बिसार रहा हूं, आगे की सुध ले रहा हूं।
धूमल की इस बयानबाजी से एकबार फिर हिमाचल भाजपा में चल रही तकरार सामने आ गई है। जिससे अब आने वाले समय में देखना होगा कि आखिर किस तरीके से पार्टी धूमल खेमे को शांत करवाती है। जानकारों का मानना है कि यह लड़ाई अब लंबी चलेगी,जिससे जय राम ठाकुर को जूझना पड़ेगा।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications