अवैध शराब कारोबार में शामिल शख्स को भाजपा सरकार ने बनाया वक्फ बोर्ड का सदस्य

शिमला। हिमाचल प्रदेश की जय राम ठाकुर सरकार ने प्रदेश वक्फ बोर्ड का पुर्नगठन कर मोहम्मद राजबली को इसका अध्यक्ष बनाया है लेकिन वक्फ बोर्ड में सरकार ने एक ऐसे शख्स को भी सदस्य के रूप में नामित किया है जो अवैध शराब के कारोबार में शामिल रहा है। इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जलालुद्दीन खुद पुलिस स्टेशन में अवैध शराब बेचने के अपराध मामले में कान पकड़ कर माफी मांग रहा है। कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी की गुम्मर पंचायत के गुजरां गांव के रहने वाले जलालुद्दीन को वक्फ बोर्ड का सदस्य बनाया गया है।

Accused of illegal liquor selling made member of waqf board in Himachal

दरअसल प्रदेश सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में जलालुद्दीन को भी प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा से मुस्लिम नेता के तौर पर नामित किया गया है लेकिन इस वीडियो के बाहर आते ही अब सरकार के लिये नई मुसीबत खड़ी हो गई है। दबी जुबान में भाजपा नेता भी मान रहे हैं कि वक्फ बोर्ड जैसी अहम संस्था का प्रतिनिधि विवादों से परे व्यक्ति होना चाहिये। वहीं कांग्रेस इस मुद्दे को भुना रही है व सरकार से उन्हें हटाने की मांग कर रही है जिससे मामले ने राजनैतिक रंग ले लिया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरदेव कंवर ने कहा कि वीडियो ही सबकुछ अपने आप में कह रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लाखों मुस्लिमों की भावनाओं से खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब बेचने के आरोप में ज्वालामुखी पुलिस की ओर से पकड़ा गया आरोपी जो खुद थाने में ऐसा अपराध दोबारा न करने के लिये कान पकड़ कर माफी मांग रहा हो, उसे कैसे सरकार वक्फ बोर्ड में नुमाइंदे के तौर पर नामित कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी किसी भी संस्था में ऐसे लोगों को आगे नहीं किया।

बताया जा रहा है कि जलालुद्दीन गुम्मर पंचायत में उप प्रधान भी हैं व इलाके में उनके कारनामों की बात अक्सर चर्चा में रहती है। जलालुद्दीन से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि सरकार ने उन्हें ही वक्फ बोर्ड में नामित किया है व वह गुम्मर पंचायत में उप प्रधान भी हैं। ज्वालामुखी के भाजपा नेता राम स्वरूप शास्त्री ने भी बताया कि जलालुद्दीन को ही सरकार ने वक्फ बोर्ड में नामित किया है। जलालुद्दीन की वीडियो अब भाजपा के लिये परेशानी का सबब बन गई है। लोग अब भाजपा को इस मामले पर घेर रहे हैं। भाजपा का एक बड़ा वर्ग उन्हें हटाने के लिये सरकार पर दवाब बना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+