Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हिमाचल चुनाव में कामयाबी के लिए आप ने पंजाब के विधायकों को उतारा, दी जिताने की जिम्मेदारी

शिमला, 25 अप्रैल। पंजाब में सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी हिमाचल में अपनी दो सफल रैलियों के बाद जमीनी स्तर पर संगठन का ढांचा खड़ा करने में जुट गई है। आप को प्रदेश में मिले रिस्पांस से नेतृत्व खासे उत्साह में है। मंडी का रोड शो हो या कांगड़ा की रैली, आप की रैलियों में जिस तरीके से बिना किसी संगठन के ढांचे से भीड़ जुटी। वह कांग्रेस व भाजपा के लिये भले ही चेतावनी हो,लेकिन आप नेताओं के लिये यह संजीवनी से कम नहीं है।

AAP Punjab MLA working in Himachal election for win

दरअसल, बदलते राजनीतिक माहौल में आम आदमी पार्टी प्रदेश में नई राजनीतिक ताकत के रूप में उभर कर सामने आ रही है। इस ताकत ने अपने आपकों भाजपा के मुकाबले में ला खडा कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के स्वास्थय मंत्री सत्येन्दर जैन को हिमाचल चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ बिपन राय को तैनात किया गया है। जबकि दुर्गेश पाठक प्रभारी होंगे। रतनेश गुप्ता और करमजीत सिंह रिंटू व कुलवंत बाथ सह प्रभारी बनाये गये हैं। दीपक बाली पार्टी मीडिया प्रभारी हैं। यह लोग इन दिनों खासे सक्रिय हैं।

Recommended Video

    Himachal chunav: CM जयराम ठाकुर ने केजरीवाल के पेपर से नकल मारी, Delhi CM का बयान | वनइंडिया हिंदी
    AAP Punjab MLA working in Himachal election for win

    आम आदमी पार्टी प्रदेश में संगठन का ढांचा तैयार करने के लिये प्रदेश के राजनेताओं के अलावा पूर्व नौकरशाहों से संपर्क साध रही है। इसके लिये पंजाब के नेताओं को मैदान में उतारा है। आप ने अपने नेताओं को प्रदेश के पंजाब से सटे जिला कांगड़ा और उना में अपने नेताओं को जमीन पर उतारा है। प्रदेश के सबसे बडे जिला कांगड़ा में जहां 15 विधानसभा क्षेत्र हैं, वहीं उना में पाच सीटे हैं। दोनों ही जिले पंजाब से सटे हैं। यही वजह है कि पंजाब में हाल ही में जीतकर आये कई विधायक हिमाचल में आ डटे हैं। इन विधायकों ने दोनों जिलों में अपने लिये दफतर खोल दिये हैं। यह लो इस साल के अंत तक हिमाचल में रहेंगे। यह लोग लोगों की नब्ज टटोलने के लिये दौरे भी कर रहे हैं।

    बताया जा रहा है कि पंजाब के जलालाबाद से ही में चुनाव जीत कर आम आदमी पार्टी के विधायक बने गोल्डी कंबोज को पार्टी ने कांगड़ा जिला की 15 सीटों की जिम्मेदारी दी है। जबकि साहनेवाल से आप के विधायक बने हरदीप सिंह को उना जिला के पांच चुनाव क्षेत्रों की जिम्मेवारी दी गई है। हिमाचल में राजनैतिक मुहिम को दिल्ली से स्वास्थय मंत्री सत्येन्दर जैन और आप नेता दुर्गेश पाठक मॉनिटर कर रहे हैं। सत्येन्दर जैन एक ओर दूसरी पाटियों से आप में आने वाले नेताओं से संपर्क में जुटे हैं। वहीं दुर्गेश पाठक सोशल मिडिया के जरिये पार्टी की पैठ लोगों में मजबूत कर रहे हैं।

    आम आदमी पार्टी हिमाचल में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव पर नजर गड़ाए हुए हैं। इस पहाडी प्रदेश में अब तक कांग्रेस और भाजपा ही मुख्य दल रहे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी की कोशिश इस प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस पार्टी विकल्प के तौर पर उभरने की है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का एलान कर दिया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+