सहारनपुर से हिमाचल घूमने निकला परिवार, घर आई दो की लाश
सहारनपुर से हिमाचल घूमने आया एक परिवार सिरमौर जिला के पावंटा साहिब में हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
शिमला। सहारनपुर से हिमाचल घूमने आया एक परिवार सिरमौर जिला के पावंटा साहिब में हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के पास नेशनल हाईवे नंबर सात पर एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकरा जाने के बाद दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह लोग किसी काम के सिलसिले में हिमाचल आये थे लेकिन हादसे का शिकार हो गये। हादसे के तुरंत बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मरने वालों में नफीस पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी आलमपुर सहारनपुर शामिल हैं, जबकि दूसरे मृत व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद एक मारुति कार (एमएच 01 सीए 1508) में सवार होकर पांच लोग सहारनपुर की ओर जा रहे थे। अभी वे क्यारदा के पास पहुंचे ही थे कि गाड़ी अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ से टकरा गई।
हादसे में जहीर पुत्र जिंदा हसन (40) निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, शामशा अली (25) निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश अब्दुल खालिक (80) पुत्र खालिक हसन निवासी आलमपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश घायल हुए हैं। यह सभी यूपी के रहने वाले हैं और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications