Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत-पाक युद्ध के हीरो कर्नल पंजाब सिंह का कोरोना से निधन, 4 दिन पहले हुई थी बेटे की मौत

शिमला, 25 मई। कोरोना वायरस महामारी से अब तक देश में तीन लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया है जहां इतनी बड़ी संख्या में कोविड से मौतें हुई हैं। बीते सोमवार देश को उस समय बड़ा झटका लगा जब कोरोना के चलते साल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो कर्नल पंजाब सिंह का निधन हो गया। कर्नल पंजाब सिंह के निधन के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, चार दिन पहले ही उनके बेटे अनिल कुमार की भी कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया था।

1971 Indo-Pak war hero Colonel Punjab Singh died from coronavirus

हिमाचल प्रदेश के रहने वाले कर्नल पंजाब सिंह कुछ दिन पहले कोरोना वायरस की चपेट में आए थे, तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें चंडीमंदिर सिंह कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद कर्नल पंजाब सिंह पूरी तरह स्वस्थ्य होकर घर लौट आए थे, लेकिन कोरोना वायरस होने के बाद की जटिलताओं के चलते 25 मई को उनका निधन हो गया। इससे पहले 21 मई को उनके बड़े बेटे अनिल कुमार ने भी कोरोना के चलते दम तोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार ने बंद किया होम आइसोलेशन, अब कोरोना मरीजों को जाना होगा कोविड सेंटर

आपको बता दें कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में कर्नल पंजाब सिंह ने अपना शौर्य और पराक्रम दिखाते हुए मुट्ठी भर सैनिकों के साथ पाकिस्तानी सेना की बटालियन के हमले को नाकाम कर दिया और पुंछ में एक रणनीतिक बिंदु का बचाव किया। उनके निधन की जानकारी देते हुए रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा वीर चक्र विजेता का 79 वर्ष की आयु में कमांड अस्पताल, चंडीमंदिर में निधन हो गया। 15 फरवरी, 1942 को जन्मे पंजाब सिंह को 16 दिसंबर, 1967 को सिख रेजिमेंट की 6वीं बटालियन में शामिल किया गया था। कर्नल पंजाब सिंह सेना से रिटायर होने के बाद राज्य सैनिक वेलफेयर बोर्ड के डायरेक्टर रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+