Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हिमाचल में लगातार हो रही बारिश ने मचाई भारी तबाही, अबतक 16 की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। चंबा व किन्नौर से बादल फटने के समाचार हैं। तो बारिश के चलते अब तक सोलह लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के 11 जिलों में तबाही मची है। कई इलाके अंधेरे में डूबे हैं। सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से संचार,विद्युत,पेयजल व सडक़ परिवहन बाधित हुआ है। प्रदेश की 107 सडक़ें यातायात के लिये बंद हैं। स्कूलों को एक बार फिर बंद करने के आदेश दिये गये हैं। इसके साथ ही रेल व हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है। पठानकोट जोगेन्दर नगर रेल लाइन भूस्ख्सलन के चलते बंद कर दी गई है। पांच जिलों में स्कूल बंद करने पड़े हैं। शिमला, सोलन, हमीरपुर सिरमौर, मंडी, चंबा, कुल्लू व कांगड़ा जिलों में आज प्रशासन ने स्कूल बंद करने के आदेश दिये।

16 people died due to heavy rain in himachal pradesh

तापमान में गिरावट के साथ कई इलाकों में सड़कों के डंगे व पेड़ गिरने से सड़क मार्ग बाधित हुआ है। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के मुताबिक आठ वर्ष के बाद प्रदेश में मानसून की सक्रियता में इतनी ज्यादा तेजी देखी गई है। तेज बारिश के कारण नदी-नालों में आए उफान से मैदानी इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ब्यास और पार्वती नदी के खतरे के निशान पर बहने से प्रशासन और राहत कर्मी अलर्ट पर हैं। प्रदेश में बारिश के चलते परिवहन निगम के दर्जनों रूट प्रभावित हुए हैं, कई सडक़ मार्ग बाधित हुए हैं। बाधित सड़क मार्गों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

इस बीच, पंडोह बांध से आज पानी छोड़ा गया, इसलिए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों के लिए चेतावनी जारी कर व्यास नदी के आस-पास नहीं जाने के लिए कहा गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण व्यास नदी में प्रवाह बहुत तेज है जिसके मद्देनजर भाखड़ा व्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के अधिकारियों ने आज सुबह नौ बजे पंडोह बांध से पानी छोडऩा शुरू किया। बीबीएमबी अधिकारियों ने जिला प्रशासन को सूचित किया कि पानी कल शाम तीन बजे तक बांध से पानी छोड़ा जाता रहेगा। उन्होंने बताया कि पर्यटकों और निचले इलाकों में रहनेवाले लोगों को नदी के आस-पास नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।मंडी जिला से होकर गुजरने वाला चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 21 जगह-जगह भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। मौसम विभाग ने आज फिर से प्रदेश के कुछेक क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना जाहिर की है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+