ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में आग लगने पर पहुंची फायर ब्रिगेड, पानी मारने पर निकला कुछ और ही मामला

शिमला।। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के जिला किन्नौर के रिकांगपिओं में सोमवार को अचानक ईवीएम के स्ट्रॉन्ग रूम में आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया। स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के बाहर लगी स्क्रीन पर धुंआ जैसा दिखा तो सुरक्षाबलों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद तुरंत मौके पर फायरब्रिगेड की एक गाड़ी को बुला लिया गया।

अचानक आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया

अचानक आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया

दरअसल, मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम मशीन को रिकांगपिओं के बचत भवन में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। लेकिन सोमवार को यहां अचानक आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना के बाद तहसीलदार, एसपी और प्रशासन के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हालांकि, बाद में यह पाया गया कि कैमरों को नाइट विजन मोड में सेट किया गया था और स्ट्रॉन्गरूम के एक कोने में धूल उड़ने के कारण ऐसा लगा कि वह धुआं है।

अर्द्धसैनिक बलों ने देखा कि अंदर से धुंआ जैसा कुछ निकल रहा है

अर्द्धसैनिक बलों ने देखा कि अंदर से धुंआ जैसा कुछ निकल रहा है

एक अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की सेटिंग बदल दी गई है और स्ट्रॉन्गरूम को फिर से सील कर दिया गया है। रविवार को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए हुए मतदान के बाद किन्नौर जिले की ईवीएम को रिकांगपिओ के बचत भवन में रखा गया था।। स्ट्रॉन्गरूम की सुरक्षा में तैनात अर्द्धसैनिक बलों ने देखा कि अंदर से धुंआ जैसा कुछ निकल रहा है। इसके बाद फौरन प्रशासन को इसकी सूचना दी गई।

किन्नौर विधानसभा इलाके के 126 पोलिंग बूथों की थीं EVM's

किन्नौर विधानसभा इलाके के 126 पोलिंग बूथों की थीं EVM's

किन्नौर के रिकांगपिओं में बचत भवन में मतदान के बाद सभी ईवीएम को स्ट्रॉन्गरूम में रखा गया है। किन्नौर विधानसभा इलाके के 126 पोलिंग बूथों की 256 ईवीएम को यहां रखा गया है। मंडी में 17 उम्मीदवार लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर आखिरी चरण में 19 मई को मतदान हुआ था। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान इन सभी सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+