हाथरस में आर्मी एस्पिरेंट को सिपाही ने जड़ा थप्पड़, सहयोगियों ने बना लिया वीडियो, SP ने किया लाइन हाजिर
Constable slaps army aspirant: उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में भारतीय सेना भर्ती की तैयारी करने वाले एक युवक बागला इंटर कॉलेज मैदान में एक सिपाही द्वारा थप्पड़ मारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।
Recommended Video
इसके अलावा इस मामले की जांच राजपत्रित अधिकारी को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि सिपाही सिविल ड्रेस में अपने सहयोगियों के साथ कॉलेज के मैदान में पहुंचा था और वर्दी का रौब दिखाते हुए वह भर्ती देखने वाले युवक को जबरन बाइक पर बैठते समय थप्पड़ मार दिया था।

यह पूरा मामला हाथरस जनपद के बागला इंटर कॉलेज मैदान का है। बताया जा रहा है कि कॉलेज के मैदान में दौड़ लगाने वाले गाजरोली थाना क्षेत्र के रहने वाले राजा नामक युवक का सदर कोतवाली के एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विवाद के बाद उसने अपने एक परिचित सिपाही को बुला लिया। सिपाही के साथ उसके सहयोगी भी वहां पहुंच गए। इस दौरान उन लोगों ने राजा के साथ मारपीट की। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक अपनी गलती की माफी भी मांग रहा है।
बावजूद इसके सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिसकर्मी जबरन उसे बाइक पर बैठा रहे हैं। बाइक पर बैठाने के बाद एक सिपाही उसे थप्पड़ मार देता है। इस दौरान वहां मौजूद राजा के सहयोगियों ने इस पूरे प्रकरण का वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह पूरा प्रकरण अधिकारियों तक पहुंचा। अधिकारियों द्वारा मामले की प्राथमिक जांच के आधार पर सिपाही जितेंद्र कुमार के खिलाफ एक्शन लेते हुए उसे लाइन हाजिर कर दिया गया। लाइन हाजिर करने के बाद विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।
वहीं भर्ती देखने वाले अन्य युवकों का कहना है कि इस मामले में केवल लाइन हाजिर करने से कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती है। आरोपी सिपाही को सस्पेंड किया जाना चाहिए तथा उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाना चाहिए। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर लोगों द्वारा तरह-तरह के कमेंट किये जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications