Hathras Hadsa: साकार हरि को सुनने उमड़े थे सवा लाख श्रद्धालु, सत्संग स्थल में बिछ गयी लाशें ही लाशें

Hathras Hadsa News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के साकार हरि यानी भोले बाबा का सत्संग सुनने भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान लगभग सवा लाख से अधिक श्रद्धालु मौजूद थे। भोले बाबा के दर्शन के लिए मची भगदड़ में 120 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। संख्या और बढ़ सकती है।

हाथरस के फुल फुलरई गांव में नारायण साकार हरि का आश्रम है जहां सत्संग आयोजित किया गया था। सत्संग वाली जगह छोटी थी और भीड़ बहुत ज्यादा थी और भीड़ अनियंत्रित हो गई और भगदड़ मच गई। जिनके सत्संग में ये हादसा हुआ उनका नाम नारायण हरि है और कहा जा रहा है कि उनका कनेक्शन सियासत से भी है। कुछ मौकों पर यूपी के कई बड़े नेताओं को उनके मंच पर देखा जा चुका है।

hathras

नारायण साकार हरि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले के बहादुर नगरी गांव के रहने वाले हैं। उनकी शिक्षा दीक्षा यहीं हुई है। पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्होंने आईबी यानी गुप्तचर विभाग की नौकरी कर ली और काफी समय तक नौकरी में रहे, फिर उनका ध्यान आध्यात्म में रम गया। आध्यात्मिक जीवन में आने के बाद उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया और अपने भक्तों के बीच नारायण साकार हरि के नाम से जाने जाने लगे।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को जहां सत्संग चल रहा था वह जगह काफी कम थी। वहां देखते ही देखते भारी संख्या में लोग इकठ्ठा होतेे चले गये। चश्मदीदों के मुताबिक, सवा लाख से ज्यादा लोग यहां मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+