Hathras Road Accident: तो इस वजह से हुआ इतना बड़ा हादसा, कमिश्नर ने बताई यह वजह
Hathras Road Accident News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के हाथरस में मैक्स पिकअप को रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। जिसमे 15 लोगों की मौत हो चुकी है। कमिश्नर अलीगढ़ चैत्रा वी और आईजी शलभ माथुर ने अस्पताल पहुंच घायलों का हाल जाना।
कमिश्नर ने बताई यह वजह
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अलीगढ़ की कमिश्नर चैत्रा वी ने बताया कि अभी प्रथम दृष्टया इस हादसे की वजह बारिश के कारण फिसलन सामने आई है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

यह है मृतकों की संख्या
कमिश्नर ने बताया कि अभी तक 15 लोगों की मौत हुई है। जिसमें 7 पुरूष, 4 महिला, और 4 बच्चे शामिल हैं।
इतने लोग हुए घायल
इसमें हादसे में 18 लोग घायल हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Hathras Accident: जानिए कैसे हुआ हादसा? ड्राइवर की एक गलती से चली गई 15 लोगों की जान, देखें मृतकों की लिस्ट
ये भी पहुंचे अस्पताल
हादसे की सूचना पाकर कमिश्नर चैत्रा वी, आईजी शलभ माथुर, डीएम आशीष कुमार, एसपी निपुण अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे।
सभी लोग सासनी के मुकुंद खेड़ा चालिसमें की दावत खाकर खंदौली के पास गांव सेमरा वापस लौट रहे थे। थाना चंदपा क्षेत्र आगरा अलीगढ़ बाईपास स्थित मीतई गांव
के पास रोडवेज बस ने पिकअप में टक्कर मार दी जिससे यह हादसा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications