Hathras Accident: जानिए कैसे हुआ हादसा? ड्राइवर की एक गलती से चली गई 15 लोगों की जान, देखें मृतकों की लिस्ट
Hathras Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। हाथरस में एक जनरथ बस और मैक्स पिकअप (लोडर) में टक्कर हो गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है वहीं 16 लोग घायल हैं।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे में करने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है।

गमी में शामिल होकर लौट रहे थे लोग
हादसे के बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि किस वजह से हादसा हुआ। हादसे में करने वाले और घायल लोग चालीसवां में शामिल होने गए थे।
बताया जा रहा है कि मुकुंदखेड़ा गांव निवासी राज़ुद्दीन की मां का निधन हो गया था। शुक्रवार को उनका चालीसवां था। बताया जा रहा है कि चालीसवें मैं शामिल होने के लिए सेमरा गांव से करीब तीन दर्जन लोग मैक्स वाहन (छोटा हाथी) में सवार होकर मुकुंडखेड़ा आए थे।
गलत तरीके से ओवरटेक करने में हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैक्स वाहन का चालक गलत तरीके से वाहन ओवरटेक कर रहा था। उसी समय सामने से आ रही तेज रफ्तार की बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैक्स वाहन खाईं में चला गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक यदि जल्दबाजी में गाड़ी नहीं चलाया होता और ओवरटेक नहीं किया होता तो यह हादसा नहीं हाे सकता था। वहीं हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से निकालने के साथ ही पुलिस का सूचना दिया।
सूचना मिलने के बाद ईलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची। इसके अलावा जिलाधिकारी और एसपी भी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद चारों ओर चीख पुकार मच गई थी और हर ओर लाशें ही दिखाई दे रही थी।
देखें हादसे में मरने वालों की पूरी लिस्ट
इस हादसे में मरने वाले 14 लोग सेमरा गांव के रहने वाले हैं, जबकि एक मृतक फिरोजाबाद का रहने वाला है। हादसे में 4 महिलाएं, 4 बच्चे और 7 पुरुषों की मौत हुई है।
- इरशाद
- मुन्ना खां
- मुस्कान
- टल्ली
- तबस्सुम
- नजमा
- भोला
- खुशबू
- जमील
- छोटे
- अयान
- सूफियान
- अल्फेज
- शोएब
- इशरत (निवासी फिरोजाबाद)
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications