पिता ने अपने अकाउंट से निकाले 20 हजार रुपए, बेटों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस ​में दो बेटों ने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दअसल, जमीन बिकने के बाद पिता पर 1 लाख 18 हजार रुपए आए थे। इन पैसों के बंटवारे को लेकर दो कलयुगी बेटों ने अपने ही बुजुर्ग पिता की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना के पाकर मौके पर पंहुची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुआवजे का पैसा मिला था

मुआवजे का पैसा मिला था

मामला जनपद हाथरस के थाना कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी बुन्दू खां का है। 55 वर्षीय राजपाल सिंह की 40 वर्ग जमीन अलीगढ़ से एटा के लिए सिकंदराराऊ होकर निकले हाइवे में आ गई, जिसका राजपाल सिंह को शासन द्वारा मुआवजे के रूप में 40 वर्ग जमीन का एक लाख 18 हजार रुपया दिया गया।

बेटों ने पीट-पीटकर की हत्या

बेटों ने पीट-पीटकर की हत्या

बैंक अकाउंट में 1 लाख 18 हजार रुपए आने के बाद गुरुवार को राजपाल सिंह ने अपने बैंक अकाउंट से 20 हजार रुपए निकाले, जिसकी जानकारी उनके दोनों बेटों बंटी और राजेश को हुई तो उन्होंने अपने बुजुर्ग पिता राजपाल सिंह के साथ डंडे से जमकर मारपीट की, जिसमें राजपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के बाद घायल राजपाल सिंह को गुरुवार देर शाम अस्पताल से घर लाया गया। शुक्रवार सुबह राजपाल सिंह की मौत हो गई।

फरार हुए आरोपी बेटे, पुलिस कर रही तलाश

फरार हुए आरोपी बेटे, पुलिस कर रही तलाश

पिता की मौत की खबर लगते ही दोनों कलयुगी बेटे फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पंहुची थाना कोतवाली सिकंदराराऊ पुलिस ने मामले में छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक राजपाल सिंह के भाई रहीशपाल ने अपने दोनों भतीजों को नामजद करते हुए हत्या किए जाने की तहरीर थाना पुलिस को दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+