Hathras Accident: यूपी के हाथरस में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-बोलेरो की टक्कर में 4 की मौत
उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक बोलेरो और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Hathras Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक बोलेरो की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद घायलों को तुरंत अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। यह हादसा हाथरस में मथुरा-बरेली हाईवे पर हुआ है। बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करके 6 लोग वापस लौट रहे थे, ये लोग बोलेरे में थे, इसी दौरान मुरसान के बाद बोलेरो की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से तीन की पहचान हर्ष चौधरी, दीपक और कृष्णा के तौर पर हुई है।
हाथरस की डीएम अर्चना वर्मा ने कहा कि हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। हादसा मारुति बोलेरो कार और ट्रैक्टर के बीच हुआ है। घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचाने के बाद उनके परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है। हादसा घने कोहरे की वजह से हो सकता है, मामले की जांच की जा रही है। वहीं हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर शोक जाहिर किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा हाथरस जनपद में सड़क हादसे में हुई जानहानि पर मुझे गहरा दुख है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के लिए निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य करने का निर्देश दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
