पति ने बीवी को बेरहमी से पीटने के बाद पिलाया टॉयलेट क्लीनर, हालत गंभीर

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा और जबरन उसे टॉयलेट क्लीनर पिला दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं, पीड़िता की बहन का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे।

क्या है मामला

क्या है मामला

मीडिया खबरों के मुताबिक, मामला हाथरस जिले के मुरसान क्षेत्र के बिचपुरी का है। गांव निवासी चरनजीत और दलजीत की शादी पांच साल पहले इगलास थाना क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर निवासी दो सगी बहनों मनीषा और साधना के साथ हुई थी। आरोप है कि कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला, लेकिन पिछले समय से दहेज को लेकर विवाद होने लगा। आरोप है कि रविवार को दलजीत ने अपनी पत्नी साधना के साथ मारपीट की। बहन को बचाने पहुंची मनीषा के साथ भी मारपीट की गई।

पत्नी को पिला दिया टॉयलेट क्लीनर

पत्नी को पिला दिया टॉयलेट क्लीनर

आरोप है कि इसी दौरान उसे टॉयलेट में डालने वाला तेजाब पिला दिया गया। इस बात की सूचना आस-पास के लोगों ने साधना के मायके के लोगों को दे दी। जिसके बाद वह बिचपुरी पहुंच गए। सूचना के बाद पुलिस भी गांव में पहुंच गई। महिला को गंभीर हालत में मुरसान सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद भी जब महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश का कहना है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। महिला ने टायलेट क्लीनर पिया है या उसे पिलाया गया है, यह सब जांच पड़ताल के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल परिजन उपचार करा रहे हैं। मामले की तहरीर अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+