Hathras stampede: छोटे से लेकर बड़े अफसरों से होगी पूछताछ, जांच करने पहुंची टीम ने बाबा के बारे में क्या कहा?

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुए हादसे की जांच के लिए न्यायिक टीम शनिवार को हाथरस पहुंची। पुलिस लाइन में उतरने के बाद टीम ने गांव पहुंचकर हादसे के बारे में जानकारी जुटाई।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए टीम ने बताया कि शनिवार को उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की कि लोगों को कहां से प्रवेश मिला और लोगों के निकलने के लिए कहां से रास्ता बनाया गया था।

hathras-stampede-from-junior-to-senior-officers-will-be-questioned

जहां सत्संग स्थल बनाया गया था, वहां कितनी जगह थी और कितने लोग वहां रुक सकते थे। अगर हादसा हुआ तो इसके पीछे क्या कारण है। आने वाले समय में इस हादसे से जुड़ी हर कड़ी की जांच की जाएगी।

जरुरत पड़ी तो बाबा से भी होगी पूछताछ
मीडियाकर्मियों ने जांच टीम से पूछा कि क्या इस हादसे के बारे में बाबा से भी पूछताछ की जाएगी। इस पर लोगों ने जवाब दिया कि उन सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी जिनकी इस हादसे में संलिप्तता उजागर होगी। जरूरत पड़ी तो बाबा से भी पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा यह भी बताया गया कि छोटे से और बड़े सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी।

दोपहर में टीम पहुंची हाथरस
बता दें कि इस हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया गया है। न्यायिक जांच आयोग की टीम में इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश बृजेश कुमार श्रीवास्तव, पूर्व आईएएस हेमंत राव और पूर्व आईपीएस भवेश कुमार सिंह शामिल हैं।

हादसे की जांच करने के लिए टीम शनिवार दोपहर 12 बजे हाथरस पुलिस लाइन पहुंची। उसके बाद टीम वहां से सिकराराऊ थाना क्षेत्र के फुलरई-मुगलगढ़ी गांव में पहुंची। इसी स्थान पर सत्संग का आयोजन किया गया था।

दो माह में सौंपेगी रिपोर्ट
बताया जा रहा है कि न्यायिक आयोग की टीम दो महीने तक हादसे की गहनता से जांच करेगी। जांच के दौरान उन सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा, जिससे हादसे की आशंका है। उसके बाद रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+