हाथरसः पत्नी ने अपने पिता के साथ मिलकर ससुराल आए पति को बेरहमी से मार डाला, फिर फंदे पर लटकाया

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी से मिलने के लिए ससुराल आये पति की उसकी पत्नी ने पिता के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। थाना पुलिस ने 18 दिन बाद घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पत्नी और उसके पिता को जेल भेज दिया।

hathras police arrested wife in her husband murder case

आपको बता दें कि जनपद अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के एफ 8 एकतानगर के रहने वाले रामप्रकाश के पुत्र पवन की शादी 14 साल पहले कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लाखनू निवासी रामप्रकाश की पुत्री रेखा के साथ हुई थी। पिछले काफी समय से पति पत्नी के बीच में शराब पीने को लेकर विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से रेखा अपनी ससुराल से आकर मायके में रहने लगी।

Recommended Video

    हाथरसः पत्नी ने अपने पिता के साथ मिलकर ससुराल आए पति को बेरहमी से मार डाला
    hathras police arrested wife in her husband murder case

    बीते 8 फरवरी को पवन अलीगढ़ से हाथरस अपनी ससुराल मिलने के लिए आया। लेकिन घर वापस नहीं लौटा और 9 फरवरी की सुबह पवन का शव उसकी ससुराल में ही फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मामले में छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक पवन के पिता रामप्रकाश ने थाना कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को तहरीर देकर ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

    घटना के 18 दिन बाद थाना कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने पति की हत्या में शामिल उसकी पत्नी रेखा व रेखा के पिता रामप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आये पिता पुत्री ने पुलिस को बताया की पवन कुमार शराब का नशा करता है, जिससे तंग आकर उसका गला घोंटकर हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था, जिससे लोगों को यह लगे की पवन ने आत्महत्या की है। वहीं पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुये पति पवन की हत्या में शामिल हत्यारिन पत्नी रेखा व ससुर रामप्रकाश को जेल भेज दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+