Hathras News: डीएम के चालक की बेटी की संदिग्ध मौत, मां बोली- बहू और उसके प्रेमी ने की प्लानिंग

Hathras News: यूपी के हाथरस में उस समय सनसनी फैल गई जब शहर के मुख्य क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह रही कि यह वारदात डीएम ऑफिस से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ गए हैं।

घटना में जान गंवाने वाली युवती की पहचान 24 वर्षीय कल्पिता शर्मा के रूप में हुई है, जो जिले के डीएम के ड्राइवर राकेश शर्मा की बेटी थीं। जब वो अपनी मां के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं, तभी बाइक सवार बदमाशों ने हमला बोल दिया।

hathras news girl shot near sdm house

हमलावर बुलेट बाइक पर सवार थे और उन्होंने एसडीएम आवास के पास कल्पिता को गोली मार दी। गोली लगने के बाद कल्पिता वहीं गिर गईं और कुछ ही देर में उनकी सांसें थम गईं। मां के सामने बेटी की मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया।

बहू के प्रेमी पर हत्या का आरोप

कल्पिता की मां ने जो बयान दिया, उसने पूरे मामले को और उलझा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गोली चलाने वाला युवक उनकी बहू ज्योति शर्मा का प्रेमी है और उसी ने इस हत्या को अंजाम दिलवाया है।

मां का दावा है कि हत्या में इस्तेमाल की गई रिवाल्वर भी उसी युवक को दी गई थी, जिसे बहू ने घर से चोरी किया था। उनके अनुसार, बहू और उसका प्रेमी पहले से साजिश रच रहे थे और मौका मिलते ही उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया।

प्रशासनिक दायरे में हुई वारदात

यह घटना जिस जगह हुई, वहां से चंद कदमों की दूरी पर सीओ सिटी कार्यालय, एएसपी आवास, और एसडीएम दफ्तर मौजूद हैं। इसके बावजूद इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

स्थानीय लोगों और राजनीतिक संगठनों ने पुलिस गश्त और निगरानी पर सवाल उठाए हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और आम जनता में भारी रोष देखने को मिल रहा है। पुलिस की सतर्कता पर सीधा निशाना साधा जा रहा है।

एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिंह ने मीडिया को बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है। लड़की की मां के बयान के आधार पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही वारदात में किसका क्या रोल था, इसकी पूरी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान भी खंगाले जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+