Hathras: BJP विधायक अंजुला सिंह पर फर्जी तरीके से चुनाव जीतने का लगा आरोप, इस दिन होगी सुनवाई
Hathras News: बीजेपी विधायक अंजुला सिंह माहौर पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र लगाकर चुनाव लड़ने का आरोप लगा है। इस मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने सुनवाई के लिए 13 मार्च की तारीख तय की है।

Hathras News: हाथरस सदर सीट से BJP विधायक अंजुला सिंह माहौर पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र लगाकर चुनाव जीतने का आरोप लगा है। इस संबंध में भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव ने एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर जांच कराने की मांग की है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए इस मामले में सुनवाई के लिए 13 मार्च की तारीख तय की है।
अलीगढ़ जिले के बन्ना देवी थाना क्षेत्र निवासी भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव ने एमपी एमएलए कोर्ट में वकील विजेंद्र गुप्ता के जरिए एक प्रार्थना पत्र दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें कहा है कि 8 जुलाई 2022 को उन्होंने डीएम हाथरस को सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर के खिलाफ एक प्रार्थनापत्र जाति प्रमाणपत्र की जांच के लिए दिया था। इस प्रार्थना पत्र में मांग की थी कि विधायक के जाति प्रमाणपत्र की छायाप्रति प्राप्त कराई जाए।
इसके अलावा उन्होंने दूसरी जानकारी यह मांगी थी कि उनका जन्म किस गांव, शहर और किस परिवार में हुआ है? डीएम ने इस प्रार्थना पत्र को सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हाथरस को भेज दिया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने 3 अगस्त 2022 को केशवदेव को अवगत कराया कि यह सूचना रिकॉर्ड एसडीएम हाथरस के यहां पर है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि इस संबंध में सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। यह बताया गया कि महिला की जानकारी उसके मायके से मानी जाती है।
प्रार्थना पत्र में केशव देव ने विधायक के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 मुकदमा स्वीकार कर नोटिस जारी करने की मांग की है। इस मामले में कोर्ट ने 13 मार्च की तिथि तय की है। केशव देव ने इस संबंध में राज्यपाल से भी शिकायत की है। उन्होंने मामले की जांच कराकर विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की मांग की है।
Recommended Video

तो वहीं, इस मामले में विधायक अंजुला सिंह माहौर ने बताया कि कुछ लोग इस तरह की झूठी शिकायत करते रहते हैं। पहले भी इस तरह की शिकायत की गई है, तब भी जांच हुई और मुझे क्लीनचिट मिली। जीत सत्य की ही हुई। मैं अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सुरक्षित सीट से आगरा से मेयर रही हूं। अच्छा है कि फिर इसे लेकर किसी ने शिकायत की है। कोर्ट में फिर सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications