Hathras incident: अस्पताल के बाहर की तस्वीरें देख सहम गए लोग, चारों तरफ बिखरी लाशें, हर तरफ चीख-पुकार

Hathras incident: उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में मंगलवार को एक सत्संग में दर्दनाक हादसा हो गया। प्राथमिक सूचना है कि इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं और मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है।

हादसे के बाद अस्पताल और हादसे के दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि अस्पताल के बाहर महिलाओं की लाशें पड़ी हुई हैं और चारो तरफ चीख पुकार मचा है।

hathras-incident-people-were-terrified-after-seeing-the-pictures-outside-the-hospital

एंबुलेंस नहीं मिली तो पिकअप से ही लेकर पहुंचे अस्पताल
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चारों तरफ लोगों की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दे रही थी। हादसे के बाद समय से एंबुलेंस ना पहुंच पाने के चलते कुछ लोग पिकअप और अन्य गाड़ियों से ही घायलों और मरने वालों को लेकर अस्पताल पहुंचे।

इतना ही नहीं अस्पताल पहुंचाने के बाद घायलों और मृतकों को रखने के लिए स्ट्रेचर कम पड़ गए। जिसके चलते लोगों को फर्श पर ही लिटा दिया गया। घटनास्थल से जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर लोगों की रूह कांप जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अस्पताल की गैलरी से लेकर बाहर तक लाशें बिखरी पड़ी हैं।

यह है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के रातीभानपुर गांव में भोले बाबा का एक संग चल रहा था। सत्संग में शामिल होने के लिए भारी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे पहुंचे थे।

मंगलवार को सत्संग का समापन होने के बाद लोग वापस जाने वाले थे। इसी दौरान वहां भगदड़ मच गई। भगदड़ के चलते वहां मौजूद लोग जान बचाकर भागने लगे और इस दौरान जो नीचे गिरा वह उठ नहीं पाया।

27 लोगों की मौत की हुई पुष्टि
घटना के बाद सीएमओ एटा उमेश त्रिपाठी द्वारा मीडिया को बताया गया कि हादसे में 27 लोगों की डेड बॉडी हाथरस से आ चुकी है। इसमें 25 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा कई लोगों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+