हाथरस डीएम ने कहा- पिता और भाई की सहमति से हुआ अंतिम संस्कार, परिजन बोले- नहीं दी सहमति
हाथरस। 19 साल की दलित लड़की के साथ जो हुआ उससे ज्यादा भयानक और हैवानियत भरा कुछ नहीं हो सकता। तो वहीं, 2:40 बजे बिना किसी रीति रिवाज के पुलिस ने पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। इस दौरान पीड़िता की मां पुलिस के आगे बिलखती रहीं और गिड़गिड़ाती कि वो बेटी को अपनी देहरी से हल्दी लगाकार विदा करेंगीं। घरवाले गुहार लगाते रहे, वो भीख मांगते रहे कि 15 मिनट के लिए बेटी के आखिरी दर्शन कर लेने दिए जाएं, लेकिन परिवार वालों की एक न सुनी गई और जबरन पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि भी पुलिस वालों ने ही दी। हालांकि, इस पूरे मामले पर बुधवार की सुबह हाथरस डीएम का बयान सामने आया है।

Recommended Video
पिता और भाई ने दी ती सहमति
हाथरस के जिलाधिकारी ने बुधवार की सुबह मीडिया से बात करते हुए कहा, 'परिवार की सहमति के बिना अंतिम संस्कार किए जाने का आरोप गलत है। पिता और भाई ने रात में अंतिम संस्कार करने के लिए अपनी सहमति दी। अंतिम संस्कार के समय परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। पीड़ित के शव को ले जाने वाले वाहन 12:45 बजे से 2:30 बजे तक गांव में मौजूद था।'
क्या कहा पीड़िता के भाई ने
लड़की के भाई ने बुधवार सुबह पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 'हम लोगों ने पुलिस से बहुत कहा कि शव हमें दें। हम उसका सुबह दाह संस्कार करेंगे, लेकिन पुलिस ने हमारी नहीं सुनी। वो जल्दबाजी में थे और हमें अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर कर रहे थे। हम लोगों से जबरन सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करवाए और आधी रात को शव जला दिया। हम लोगों को पुलिस पर विश्वास नहीं है। हम लोगों की जान को भी खतरा है।'
पुलिस पर धमकी और धक्कामुक्की का आरोप
पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया कि जब उन लोगों ने बेटी का संस्कार करने से इनकार कर दिया तो पुलिस गुस्से में हो गई। पुलिस ने उन लोगों को धमकी दी आरोप है कि उनके घरवालों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। कुछ लोगों को घर में बंद कर दिया गया तो कुछ डरकर अपने घरों में बंद हो गए।
-
रिंकू सिंह ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी की भूमिका के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications