हाथरस गैंगरेप-मर्डर: पीड़िता को इंसाफ के लिए प्रदर्शन, फोर्स तैनात

हाथरस। यूपी के हाथरस में 19 साल की दलित युवती से गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। मौत से जंग लड़ते हुए पीड़िता ने मंगलवार को दिल्ली से अस्तपाल में दम तोड़ दिया। यूपी पुलिस ने देर रात ही पीड़िता का अंतिम संस्कार भी कर दिया, जिससे कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। पीड़िता को इंसाफ के लिए देशभर से आवाजें उठ रही हैं। इधर, हाथरस में बाल्मीकि समाज के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी पुलिस और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

Recommended Video

    Hathras Case के 4 आरोपी, जिनके सिर है दर‍िंदगी करने का गुनाह | वनइंडिया हिंदी
    Hathras daughter community Members protest demanding justice for her

    हाथरस में 14 सितंबर को चार युवकों ने किया ​था युवती से गैंगरेप

    हाथरस में 19 वर्षीय दलित युवती से 14 सिंतबर को गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़िता को हाथरस के बाद इलाज के लिए अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 28 सितंबर को हालत नाजुक होने पर पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था। 29 सिंतबर की सुबह पीड़िता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बताया गया था कि दरिंदगी के बाद युवती की जीभ काट दी गई थी और रीढ़ की हड्डी भी तोड़ दी गई थी। हालांकि, अलीगढ़ पुलिस और हाथरस प्रशासन का कहना है कि मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि नहीं हुई है और ना ही पीड़िता की जीभ काटी गई थी।

    देशभर में गुस्सा, पीड़िता को इंसाफ के लिए जगह-जगह प्रदर्शन

    युवती की मौत के बाद पूरे देश में गुस्सा है। राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस मुद्दे पर अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं। राजधानी दिल्ली, हाथरस सहित यूपी के कई जिलों में पीड़िता को इंसाफ के लिए प्रदर्शन और नारेबाजी हो रही है। बाल्मीकि समाज के लोगों ने हाथरस में जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। उधर, भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी सड़कों पर हैं। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि जब तक पीड़ित को इंसाफ नहीं मिल जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

    प्रयागराज में मौन जुलूस निकाला गया

    प्रयागराज के सिविल लाइन सुभाष चौराहे पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की ओर से मौन जुलूस निकाला गया और कैडंल जला कर देश की बेटी के परिजनो को न्याय दिलाने की मांग के साथ दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हाथरस में देश की दलित बेटी के साथ शर्मनाक हादसा हुई है। वही सपा ने उतर प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार की हर सम्भव मदद करने के साथ फास्ट ट्रैक कोर्ट मे मुक़दमा चला कर अपराधियों को जल्द से जल्द सज़ा दिलाना सुनिश्चित कराने की मांग की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+