यूपी: एसआईटी की जांच से उजागर हुआ शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा, 73 शिक्षकों पर मुकदमा

हाथरस. उत्तर प्रदेश में शासन स्तर हुई एसआईटी की जांच में हाथरस शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से वर्ष 2004 में फर्जी तरीके से बीएड की डिग्री हासिल कर शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे 73 शिक्षकों के खिलाफ केस हुआ है। बीएसए ने उक्त शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कराते हुए थाना कोतवाली हाथरस गेट में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

Fraud Teachers : 73 teachers booked in hathras over fake degree case

ज्ञातव्य है कि, शिकायतें मिलने पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से वर्ष 2004 में फर्जी तरीके से बीएड की डिग्री पर शिक्षा विभाग में नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों की जांच शासन स्तर से शुरू हुई थी। उसके बाद धीरे-धीरे शिक्षकों का फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों पर नौकरी करने का मामला उजागर होने लगा। शासन द्वारा बाद में इसकी जांच एसआईटी को सौंप दी गई। तब एसआईटी ने जांच के बाद बीएसए हाथरस को 73 टेंपर्ड व फर्जी शिक्षकों की सीडी बनाकर भेज दी।

Fraud Teachers : 73 teachers booked in hathras over fake degree case
सीडी मिलने के बाद हाथरस बीएसए ने फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों पर नौकरी करने सभी 73 शिक्षकों की सेवा समाप्त करते हुए जिले के थाना कोतवाली हाथरस गेट में धोखाधड़ी का मुकदमा चलाया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+