यूपी: कार पलटने हुआ दर्दनाक हादसा, एक परिवार के चार लोगों की जलकर हुई मौत

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहा कार पलटने से एक ही परिवार के चार लोगों की जलकर मौत हो गई। कार सवार अकराबाद के जगमोहनपुर गांव से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Four people died in a road accident in hathras

जानकारी के मुताबिक, हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव पोरा निवासी विचित्र कुमार गुप्ता पूरे परिवर के साथ अकराबाद के हसौना जगमोहनपुर गांव से शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। पूरा परिवा अपनी स्विफ्ट कार से वापस लौट रहा था। तभी उनकी कार पोरा गांव से पहले सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार में भीषण आग लग गई।

कार चालक योगेश और विचित्र तो किसी तरह बच गए, लेकिन कार में बैठी शशि पत्नी विचित्र, मोहित पुत्र विचित्र, प्रतीक्षा पुत्री विचित्र और योगेश की बेटी की कार में लगी आग में झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+