पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने BSP से दिया इस्तीफा, जा सकते हैं इस पार्टी में
पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने BSP से दिया इस्तीफा, जा सकते हैं इस पार्टी में
हाथरस, 14 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले नेताओं के दलबदल का क्रम जारी है। भाजपा के बाद अब बीएसपी के कद्दाव नेता व पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्या ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। रामवीर उपाध्य के इस्तीफे के बाद यूपी सियासत में राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि वो जल्द ही भाजपा ज्वाइन कर सकते है।

दरअसल, रामवीर उपाध्याय ब्राह्मण राजनीति का मजबूत चेहरा रहे हैं और उनकी इस खासियत की वजह से बसपा में तूती बोलती थी। वहीं, अब रामवीर उपाध्या ने बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को पत्र लिख कर इस्तीफा सौंपा है। हालांकि, बहुजन समाज पार्टी ने रामवीर उपाध्याय को 2019 में पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसके बाद रामवीर उपाध्याय को छोड़कर उनका पूरा परिवार भाजपा में शामिल हो गया।
उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय भाजपा के समर्थन से जिला पंचायत अध्यक्ष भी बन गई। अब रामवीर उपाध्याय ने भी बसपा से इस्तीफा दे दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि वो भाजपा के टिकट पर सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि वह वर्तमान में सादाबाद से ही विधायक हैं। हालांकि उन्होंने पिछले कुछ समय से बीमारी के चलते राजनीति से दूरी बना रखी थी।
पूरा परिवार हुआ भाजपाई
बता दें, रामवीर उपाध्याय को छोड़कर उनका पूरा परिवार भाजपाई हो चुका है। रामवीर के छोटे भाई और पूर्व विधायक मुकुल उपाध्याय ने बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने की शुरुआत की थी। इसके बाद रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर उपाध्याय ने भाजपा का दामन थाम लिया। वहीं, फिर रामवीर की पत्नी सीमा उपाध्याय भाजपा ज्वाइन कर ली थी। इसके अलावा उनके एक और भाई विनोद उपाध्याय पहले ही भाजपा का साथ दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications