हाथरस कांड: 5 घंटे जांच के बाद पीड़िता के बड़े भाई को साथ ले गई CBI, करेगी पूछताछ

हाथरस। हाथरस कांड की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम फोरेंसिक टीम के साथ मंगलवार की सुबह हाथरस पंहुची। यहां सीबीआई ने घटनास्थल, पीड़िता के अंतिम संस्कार वाली जगह का पर घंटो जांच पड़ताल करते हुए, पीड़िता के परिवार से पूछताछ की और वापस जाते समय सीबीआई अपने साथ पीड़िता के बड़े भाई को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

Recommended Video

    Hathras Case : CBI गांव में 4 घंटे तक गांव में रहकर 3 स्थानों पर की Investigation | वनइंडिया हिंदी
    CBI team reaches Hathras Incident site

    हाथरस पहुंची थी सीबीआई की टीम

    हाथरस जिले के थाना कोतवाली चंदपा क्षेत्र में बीते 14 सितंबर की सुबह हुई दरिंदगी मामले में सीबीआई की टीम जांच करने के लिए सुबह 11 बजे करीब हाथरस पंहुची। यहां सबसे पहले सीबीआई ने थाना चंदपा पंहुचकर स्थानीय पुलिस से जानकारी की। इसके बाद सीबीआई की टीम सुबह 11:30 मिनट पर घटनास्थल पर पंहुच गई। यहां सीबीआई ने तकरीबन 3 घंटों तक फोरेंसिक टीम के साथ जांच की।

    जांच के बाद पीड़िता के भाई को साथ ले गई सीबीआई

    इस बीच सीबीआई ने पूछताछ के लिए पीड़िता की मां और बड़े भाई को भी बुलाया और घटना के बारे में दोनों से पूछा। इसके बाद दोपहर 2:25 मिनट पर सीबीआई की टीम फोरेंसिक टीम को साथ लेकर उस जगह पंहुची, जहां पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया था। करीब 20 मिनट रुकने के बाद सीबीआई की टीम 2:45 मिनट पर पीड़िता के घर पंहुची। सीबीआई ने घर पंहुचने के बाद परिवार के हर एक सदस्य से एक एक कर पूछताछ की। पहले दिन की जांच ख़त्म होने पर सीबीआई की टीम पीड़िता के परिवार से उसके बड़े भाई को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गांव से वापस चली गई।

    इससे पहले हाथरस पीड़िता का परिवार इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में अपना बयान दर्ज कराने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ गया था। बयान दर्ज कराने के बाद सोमवार (12 अक्टूबर) को कड़ी सुरक्षा में देर रात वापस अपने घर पहुंचा। कोर्ट में पेशी के बाद मीडिया से बात करते हुए परिवार ने कहा है कि जब तक उनको इंसाफ नहीं मिल जाता, वो अपनी बेटी का अस्थि विसर्जन नहीं करेंगे। अब इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+