Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Airtel Payment Bank: हाथरस के किसान के खाते में अचानक आ गए 10 लाख करोड़ से अधिक रुपए, भागते हुए पहुंचा थाने

Airtel Payment Bank: हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र में एक किसान के बैंक खाते में अचानक इतनी बड़ी रकम जमा हो गई कि कोई भी तकनीकी प्रणाली उसे गिनने में भी असमर्थ हो गई। यह घटना गांव नगला दुर्जिया के किसान अजीत सिंह के साथ हुई, जिनके एयरटेल पेमेंट बैंक खाते में यह रकम आई। उनके खाते में जमा हुई राशि इतनी बड़ी थी कि बैंक अधिकारी भी इसे देखते ही चौंक गए।

अजीत सिंह का कहना है कि 25 अप्रैल को जब उन्होंने अपने खाते का बैलेंस चेक किया, तो उन्हें अपने खाते में लगभग 10 नील 01 खरब 35 अरब 60 करोड़ रुपये दिखे। इस अनगिनत रकम को देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी सादाबाद कोतवाली और पुलिस चौकी को दी। इस अजीबोगरीब घटना से अजीत सिंह काफी परेशान हो गए और उन्होंने साइबर अपराधियों के फंसाने का शक जताया।

Airtel Payment Bank farmer receives

किसान का बैलेंस चेक करते ही मच गया हड़कंप

अजीत सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को उनके खाते से 1800 रुपये गायब हो गए थे। अगले दिन जब उन्होंने फिर से बैलेंस चेक किया, तो पाया कि उनके खाते में एक असामान्य और विशाल रकम जमा हो चुकी है। इस रकम की सटीकता और इतनी बड़ी रकम आने का कारण जानने के लिए उन्होंने तुरंत एयरटेल पेमेंट बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क किया। इसके बाद उनके खाते को फ्रिज कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सादाबाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और साइबर क्राइम सेल में शिकायत करने का सुझाव दिया। वहीं बैंक अधिकारियों का कहना है कि यह एक तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है, क्योंकि इतनी बड़ी रकम का किसी भी खाते में जमा होना असंभव है।

किसानों को सतर्क होने की जरूरत

इस घटना ने से साइबर क्राइम का मामला उजागर हुआ है। जहां एक ओर साइबर अपराधी लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर तकनीकी गड़बड़ियों के कारण भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। इस मामले में अजीत सिंह का कहना है कि उन्हें इस रकम के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी और यह किसी साइबर अपराधी की करतूत हो सकती है।

बैंक और पुलिस प्रशासन ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने किसान से कहा है कि वह जल्द से जल्द साइबर क्राइम सेल में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि मामले की जांच सही तरीके से की जा सके।

क्या है एयरटेल पेमेंट बैंक की स्थिति?

एयरटेल पेमेंट बैंक की ओर से यह बताया गया है कि इस मामले में एक तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है, जिसके कारण इतनी बड़ी रकम दिख रही है। बैंक ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जांच की प्रक्रिया जारी है। यह भी कहा गया है कि तकनीकी टीम इस समस्या का समाधान निकालने में लगी हुई है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

पुलिस और बैंक प्रशासन इस मामले में जांच में जुटे हुए हैं। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि क्या यह मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है या तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ है। साथ ही, साइबर क्राइम सेल को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है ताकि आरोपियों का जल्द पता लगाया जा सके।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+