हाथरस केस: संजय सिंह ने कहा- आदित्यनाथ जी क्या आपकी सरकार ने अपना जमीर बेच दिया है?
हाथरस। यूपी के हाथरस में हुई वारदात को लेकर सियायत शुरू हो गई है। विपक्षी दलों के नेताओं ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने इस घटना पर सीएम से सवाल करते हुए कहा, 'क्या करे एक मजबूर बाप बताओ आदित्यनाथ जी?'

Recommended Video
संजय सिंह ने कहा- क्या आपकी सरकार ने अपना जमीर बेंच दिया है?
आप सांसद संजय सिंह ने हाथरस पीड़िता का रोते हुए वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'आदित्यनाथ जी क्या आपकी सरकार ने अपना जमीर बेच दिया है? क्या इस बिटिया की चींख आपकी बहरी सरकार के कानो तक नही पहुंच रही?' उन्होंने हैशटैग AdityanathKaRakshasRaj को इस्तेमाल करते हुए कहा, 'बेटी के साथ हो रही छेड़खानी पर पिता ने शिकायत की तो उनकी निर्मम हत्त्या कर दी गई। क्या करे एक मजबूर बाप बताओ आदित्यनाथ जी?'
क्या है पूरा मामला?
हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र में रहने किसान अमरीश ने गांव के ही गौरव शर्मा के खिलाफ तीन साल पहले थाने में बेटी से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल, गौरव शर्मा जमानत पर बाहर था। जेल से बाहर आने के बाद गौरव मुकदमा वापस लेने के लिए अमरीश और उसके परिवार पर दबाव बना रहा था। सोमवार को गौरव की पत्नी व मौसी की अमरीश की बेटियों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद गौरव शर्मा ने अपनी मौसी के बेटे और उसके दोस्तों को बुलाकर अमरीश को गोलियों से भून डाला। आनन-फानन अमरीश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की बेटी ने चार नामजद सहित छह लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए आरोपी के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
-
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
UPSC पास करने वालों में 24 बिहार से, टॉप-20 में जगह बनाने वाले 5 छात्र कौन हैं? Success Story करेगी प्रेरित -
Iran Vs USA: ईरान के पलटवार से तबाह हुआ अमेरिका! खाली हुए मिसाइल गोदाम, रातों-रात 4 गुना हथियार बनाने का आदेश -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
UPSC इंटरव्यू में पूछा गया विराट कोहली से जुड़ा यह सवाल, आकांक्षा सिंह के जवाब ने पक्की कर दी 301वीं रैंक -
Israel Iran War के बीच आखिर भारत कैसे पहुंचा ईरान का युद्धपोत? तेहरान के ‘इमरजेंसी कॉल’ पर भारत ने दी मदद












Click it and Unblock the Notifications