हाथरस में 4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, 9 और 12 साल के किशोर पर लगा आरोप

हाथरस। खबर उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से है। यहां एक चाल साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आय़ा है। रेप का आरोप जिन किशोरों पर लगा है उनकी उम्र 9 साल और 12 साल बताई जा रही है। वहीं, पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। साथ ही पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

Recommended Video

    हाथरस में 4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, 9 और 12 साल के किशोर पर लगा आरोप
    A four-year-old girl was physical attack in Hathras district

    मामला हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक चार वर्षीय मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी दोनों किशोर मासूम को अपने साथ एक कमरे में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब चीख पुकार सुनकर बच्ची की मौके पर पंहुची तो दोनों किशोर मौके से भाग गए। वहीं घटना के बाद बच्ची के पिता ने पुलिस को सूचना दी।

    सूचना पर पहुंची हाथरस जंक्शन कोतवाली ने मासूम बच्ची को मेडिल परीक्षण के लिए जिला अस्पातल में भर्ती कराया। वहीं, पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों किशोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी देते हुए हाथरस के एएसपी ने बताया कि शख्स ने सूचना दी कि उसकी 4 साल की बच्ची के साथ गांव के ही रहने वाले दो किशोर लड़कों ने रेप किया है। सूचना मिलने पर तत्काल हाथरस पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया और फरार आरोपियों की तलाश कर उन्हें हिरासत में ले लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+