Haryana News: ऊंची बिल्डिंग से कूदकर यूट्यूबर कपल ने दी जान, दोनों के बीच इस बात को लेकर हुई थी बहस

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। फ्लैट में साथ रह रहे एक कपल ने आत्महत्या कर ली। सातवीं मंजिल से कूदने पर दोनों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान गर्वित (25) और नंदिनी (22) के रूप में हुई है। दोनों कंटेंट क्रिएटर थे, वे यूट्यूब और फेसबुक के लिए शॉर्ट वीडियो बनाते थे। कपल हाल ही में देहरादून से बहादुरगढ़ आया था और अपने पांच साथियों के साथ फ्लैट में रह रहा था।

Haryana News

सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान

घटना वाले दिन गर्वित और नंदिनी शूटिंग के बाद देर से घर आए थे और उनके बीच किसी बात पर बहस हो गई। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर सुबह करीब 6 बजे इमारत से कूदकर जान दे दी। कपल बहादुरगढ़ के रुहिल रेजीडेंसी में रह रहे थे।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु: इरोड के सांसद और MDMK नेता ए. गणेशमूर्ति का निधन, आत्महत्या की कोशिश के बाद अस्पताल में थे भर्ती

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके परिवारों को घटना के बारे में सूचित कर दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटाएगी। बिल्डिंग और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bhopal News: मशहूर कारोबारी और होटल जहांनुमा के मालिक नादिर रशीद की आत्महत्या की फोरेंसिक जांच शुरू

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+