अग्निपथ स्कीम: पलवल में डीसी ऑफिस पर पथराव, आगजनी, पुलिस ने की फायरिंग
नई दिल्ली, 15 जून: केंद्र सरकार की ओर से सेना में चार साल की भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ स्कीम का देशभर में भारी विरोध हो रहा है। हरियाणा में इस स्कीम के विरोध में कई शहरों में हिंसा हुई है। पलवल जिले में प्रदर्शनकारी युवाओं ने डिप्टी कमिश्नर दफ्तर को घेर लिया और पथराव किया। प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। युवा प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाइवे-19 पर जाम भी लगा दिया। पलवल पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को को तितर-बितर करने के लिए फायरिंग भी की है।
Recommended Video

हरियाणा के रोहतक जिले में सेना भर्ती की नई स्कीम अग्निपथ से आहत एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। युवक ने पीजी होस्टल के रूम में फंदा लगा कर जान दे दी. मृतक की पहचान सचिन निवासी लिजवाना जिला जींद के रूप में हुई ।
बिहार, यूपी में भी प्रदर्शन
अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार और यूपी में भी जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। हजारों युवा सड़कों पर उतरे हुए हैं। दोनों राज्यों के कम से कम एक दर्जन जिलों में हिंसा होने की भी खबर है। बिहार में युवाओं के प्रदर्शन से रेल सेवाएं भी चरमरा गई हैं।
केंद्र ने किया है ऐलान
केंद्र सरकार ने मंगलवार को रक्षा बलों के लिए अग्निपथ भर्ती योजना की घोषणा की है। इसके तहत सैनिकों को सिर्फ चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना में भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव के लिए अग्निपथ भर्ती योजना' का ऐलान करते हुए कहा कि अग्निपथ भर्ती योजना के तहत सेना में चार साल के लिए युवाओं को भर्ती कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications