हरियाणा: बाइक पर बैठने से इनकार करने पर महिला को हेलमेट से पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद
घटना के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार व्यक्ति एक ऑटो रिक्शा के पास रुकता है जिसमें से एक महिला बाहर निकलती है।

हरियाणा के गुरुग्राम में सीसीटीवी फुटेज में कमल नाम के एक शख्स ने एक महिला को बाइक पर बैठने से मना करने पर हेलमेट से पीटा। कमल नाम के एक शख्स ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला को बाइक पर साथ ले जाने से मना करने पर उसकी पिटाई कर दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। एसीपी मनोज के ने बताया कि आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की जांच चल रही है।
Recommended Video

घटना के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार व्यक्ति एक ऑटो रिक्शा के पास रुकता है जिसमें से एक महिला बाहर निकलती है। कुछ देर की बातचीत के बाद यह व्यक्ति, महिला को हेलमेट से मारना शुरू कर देता है। बाद में अन्य लोग भी मौके पर एकत्रित हो जाते हैं और धक्का देकर आरोपी कमल को महिला से दूर कर देते हैं।
एसीपी ने बताया कि मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है और जांच की जा रही है। हरियाणा के यमुना नगर में एक महिला के अपहरण के प्रयास से बाल-बाल बचने के कुछ दिनों बाद ही यह घटना सामने आई है।
यह भी पढ़ें- क्रिकेट हेलमेट पहनकर लोगों को संबोधित करने आए भाजपा नेता, जानिए वजह












Click it and Unblock the Notifications