क्रिकेट हेलमेट पहनकर लोगों को संबोधित करने आए भाजपा नेता, जानिए वजह

लोगों के बीच क्रिकेट हेलमेट पहनकर सामने आए भाजपा नेता अजय चंद्राकर। अपने ऊपर हुई पत्थरबाजी की घटना के विरोध में पहना था हेलमेट।

Ajay Chandrakar

BJP leader appears in Cricket Helmet: भारतीय जनता पार्टी के नेता अजय चंद्राकर अपने अलग अंदाज की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल मंगलवार को अजय एक जनसभा को संबोधित करने के लिए लोगों के सामने आए। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट वाला हेलमेट पहन रखा था, उन्होंने यह हेलमेट पत्थरबाजी की घटना के विरोध में प्रदर्शन के तौर पर पहना था। क्रिकेट का हेलमेट पहनकर जनसभा को संबोधित करने आए अजय चंद्राकर को देखकर हर कोई चौंक गया। लोगों को संबोधित करते हुए अजय ने कहा कि मैंने यह पत्थर मेरे ऊपर सुपेला में हुई पत्थरबाजी की घटना के विरोध में पहना है।

लोगों को संबोधित करते हुए अजय चंद्राकर ने कहा कि सुपला में मेरे ऊपर पत्थर फेका गया, लेकिन पत्थर फेंकने वाले यह भूल गए कि वह मेरे ऊपर पत्थर नहीं फेंक रहे हैं बल्कि छत्तीसगढ़ के लोगों पर पत्थर फेंक रहे हैं। चंद्राकर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के चलते मेरे ऊपर पत्थर फेंके गए। चंद्राकर ने कहा कि खड़गे ने अपने बयान में कहा था कि कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई, क्या भाजपा के किसी नेता ने आजादी के संघर्ष में अपना बलिदान दिया।

अजय चंद्राकर ने कहा कि आखिर आजादी के संघर्ष में कौन से कांग्रेस नेता ने बलिदान दिया। जिन लोगों ने आजादी के लिए अपनी जान जान दी, उसमे से एक भी कांग्रेसी नहीं था। क्या खड़गे जी लाला लाजपत राय के अलावा किसी भी एक व्यक्ति का नाम बता सकते हैं, जो देश में मरा हो। किसी व्यक्ति को कुत्ता बुलाना अच्छी भाषा नहीं है। इस तरह की भाषा ही नेहरू-गांधी परिवार की विरासत रही है। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते हुए अजय ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों को गुमराह किया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+