आपत्तिजनक हालत में दिखी मां ने अपने प्रेमी से नाबालिग बेटी का रेप करवाया, पुलिस ने दोनों को पकड़ा

रेवाड़ी। हरियाणा में रेवाडी जिले के औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा से मां-बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक महिला के किसी शख्स से अवैध संबंध थे। यह बात महिला की 12 साल की बेटी को पता चल गई थी। जिसके बाद महिला ने नाबालिग बेटी काे भी प्रेमी के हवाले कर दिया। इस तरह प्रेमी ने बेटी का भी यौन शोषण किया। उसके बाद बालिका को किसी को नहीं बताने की धमकी दी गई। डर से बालिका ने किसी को इस बारे में नहीं बताया।

woman and her boyfriend arrested in rewari for physical assault a 12 year old daughter

इसी बीच जब महिला के पति को सचाई का पता चला तो उसने पुलिस से शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मां के साथ उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया। पति ने शिकायत में कहा कि, एक युवक मेरे पड़ोस में रहता है। उस युवक के साथ पत्नी के अवैध संबंध हैं। जब मैं ड्यूटी पर जाता हूं तो वो घर आ जाता है। जब इस बात का हमें पता चला तो बीवी को भी धमकाया। उसके बाद बेटी ने भी उन दोनों को एक साथ देख लिया। फिर एक रोज उस युवक ने बेटी से भी दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

woman and her boyfriend arrested in rewari for physical assault a 12 year old daughter

बेटी गुमसुम देखकर पिता ने जब उससे पूछा तो आपबीती बताई। उसके बाद पिता ने तत्काल थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के बाद पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद उसकी आरोपी मां और मां के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+