Jannayak Janata Party: हरियाणा चुनाव में JJP क्‍यों छोड़ रहे MLA, अर्जुन चौटाला ने बताई वजह

JJP MLA Haryana Assemly ELection 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जननायक जनता पार्टी में भगदड़ मची हुई है। पूर्व डिप्‍टी सीएम दुष्‍यंत चौटाला की पार्टी जजपा से विधायक इस्‍तीफा दे रहे हैं। विधायकों का साथ क्‍यों छूट रहा? इसकी वजह अर्जुन चौटाला ने बताई है।

इंडियन नेशनल लोकदल की छात्र इकाई आईएसओ के राष्‍ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला ने गुरुवार को कहा कि जजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसका जन्‍म लालच से हुआ था। वैसे ही जितने भी लोग जजपा से विधायक बने थे, उनका लालच पूरा हो गया और अब लोग भाग रहे हैं। यह भगदड़ लाजिमी है।

JJP in Haryana vidhan sabha chunav 2024

अर्जुन चौटाला ने चंडीगढ़ में डीएवी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव को लेकर अध्‍यक्ष पद के लिए हिमांशु धीमान के नेतृत्व में पैनल की घोषणा की। इसी दौरान अर्जुन चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा कहते हैं कि सरकार आने पर ओपीएस को लागू करेंगे। हुड्डा सरेआम झूठ बोल रहे हैं, क्‍योंकि उनकी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में इसका जिक्र तक नहीं किया था।

जननायक जनता पार्टी का गठन कैसे हुआ?
jannayakjantaparty.com के अनुसार अजय सिंह चौटाला हरियाणा की राजनीति में अपनी सहजता और शालीनता के लिए जाने जाते हैं। अजय सिंह चौटाला के परिवार को एक षड्यंत्र के तहत इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से निष्कासित कर दिया गया था, जिसके बाद उनके बेटे दुष्यंत चौटाला ने जननायक चौधरी देवी लाल जी के आदर्शों को आधार मानकर 9 दिसम्‍बर 2018 में जननायक जनता पार्टी की स्थापना की। पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में 10 सीटें जीतीं। जननायक जनता पार्टी , जिसे संक्षेप में JJP भी कहा जाता है।

जेजेपी छोड़ने वाले विधायक

1. टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली
2. उकलाना से विधायक अनूप धानक
3. गुहला चीका से विधायक ईश्वर सिंह
4. शाहबाद से विधायक रामकरण काला
5. बरवाला से विधायक जोगीराम सिहाग
6. नरवाना से विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा

अभी भी जेजेपी के साथ वाले विधायक

1. नारनौंद से विधायक राम कुमार गौतम
2. उचाना से विधायक दुष्‍यंत चौटाला
3. बाढड़ा से विधायक नैना चौटाला
4. जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+