Haryana Election Result: हरियाणा की सोहना विधानसभा सीट पर कौन मार रहा बाजी, इस बार भाजपा रचेगी इतिहास ?

Haryana Assembaly Election Result 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर आज मतगणना हो रही है। सुबह से अलग-अलग विधानसभा सीटों पर रूझान आ रहे है। कई विधानसभा सीटों पर नतीजे भी घोषित हो चुके है। लेकिन सोहना सीट पर अभी भी मतगणना जारी है।

आपकों बता दे कि हरियाणा की 90 सीटों पर हुए मतदान की चुनावी नतीजे घोषित हो रहे है। हरियाणा के साथ सोहना सीट पर भी हर किसी की नजरे टिकी हुई है।

सोहना विधानसभा सीट पर अब तक 18 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। भाजपा के तेजपाल तंवर 9196 वोटों से आगे चल रहे है तो वहीं कांग्रेस के रोहतास सिंह अब तीसरे नम्बर पर चल रहे है। दूसरे नम्बर पर निर्दलीय प्रत्याशी जावेद अहमद 44457 वोट हासिल कर चल रहे है।

who-is-winning-haryanas-sohna-assembly-seat-will-bjp-create-history-this-time

भाजपा के तेजपाल सिंह को अब तक 18 राउंड में 53653 वोट हासिल हो चुके है। और बाकी प्रत्याशियों से 9196 वोटों से तेजपाल आगे चल रहे है। वहीं कांग्रेस के रोहतास सिंह को भी अब 18 राउंड में 41693 वोट हासिल हो चुके है और दूसरे प्रत्याशियों से रोहतास सिंह 11960 वोटों से पिछे चल रहे है।

साल 2019 और 2014 में इस सीट बीजेपी ही बाजी मार चुकी है। ऐसे में इस बार भी पार्टी को जीत का पूरा भरोसा है।
गुरूग्राम जिले की सोहना सीट काफी चर्चित बनी हुई है। भाजपा और जेएनजेपी यहां पर प्रमुख दल है। यहां के निर्दलीय विधायक सुभाष बंसल पहले ही भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दे चुके है।

सोहना सीट पर मुख्य तौर पर गुर्जर, मेव, अहीर, राजपूत और जाट जातियों का भारी दबदबा है। साल 2019 और 2014 में इस सीट पर भाजपा बाजी मार चुकी है। इस बार भी भाजपा प्रत्याशियों से लेकर नेताओं को जीत का पूरी भरोसा है। सोहना सीट पर भाजपा और कांग्रेस सहित कुछ 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे है।

पिछले चुनाव नतीजों का समीकरण

आपकों बता दे कि साल 2019 में भी भाजपा के संजय सिंह ने 59117 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी और दूसरे पायदान पर जेजेपी के रोहतास सिंह रहे थे जिन्हे करीब 46664 वोट मिले थे। इसके बाद तीसरे नम्बर पर बीएसपी के जावेद अहमद रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+