Who is Rajrani Malhotra: कौन हैं राजरानी मल्होत्रा? जो नगर निगम चुनाव 2025 जीतकर बनीं गुरुग्राम की नई मेयर
Who is Rajrani Malhotra? हरियाणा नगर निगम चुनाव 2025 के परिणाम आ चुके हैं। जिसमें एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया है और कांग्रेस का सफाया हो चुका है। हरियाणा की 10 नगर निगम में मेयर और पार्षदों के लिए मतदान 2 मार्च को हुआ था और आज दस दिन बाद 12 मार्च को मतगणना हुई जिसमें सभी नगर निगम पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है।
दिल्ली से सटे हुए गुरुग्राम में भाजपा प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा ने कांग्रेस प्रत्याशी सीमा को हरा दिया है। भाजपा की राजरानी ने एक लाख 79 हज़ार 485 वोटों से जीत हासिल की है। गुरुग्राम में राजरानी की जीत के बाद भाजपा जश्न मना रही है और उन्हें बधाई देने वालों का ताता लग गया है। आइए जानते हैं कौन हैं गुरुग्राम की नवनिर्वाचित मेयर राजरानी मल्होत्रा?

कौन हैं राजरानी मल्होत्रा?
राजरानी मल्होत्रा भाजपा के दिग्गज नेता तिलक राज मल्होत्रा की पत्नी हैं और खुद भी काफी सालों से भाजपा से जुड़ी हुई हैं। राजरानी के पति पहले गुरुग्राम भाजपा जिला अध्यक्ष पद भी संभाल चुके हैं। गुरुग्राम विधानसभा चुनाव भी तिलक राज मल्होत्रा लड़ चुके हैं लेकिन हार गए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के प्रभारी थे तब तिलक राज मल्होत्रा ने भाजपा का झंडा बुलंद किया था।
राजरानी मल्लोत्रा पहली बार चुनाव लड़ी और बन गई गुरुग्राम की मेयर
राजरानी मल्होत्रा का ये पहला चुनाव था और पहले चुनाव में ही मेयर बन गई हैं। एक इंटरव्यू में बताया कि हमेशा से मेरी इच्छा थी कि मैं गुरुग्राम की मेयर बनूं। उन्होंने बताया कि 2017 में भाजपा से जुड़ी और निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करती रही वहीं अब सबके सहयोग और प्यार से मुझे गुरुग्राम का मेयर बनने का मौका मिला है।
राजरानी मल्होत्रा क्या बोलीं?
राजरानी ने कहा 2017- 2018 में मैंने सोचा कि मुझे कुछ बनना है, अब मुझे मौका मिला है। उन्होंने कहा गुरुग्राम मेयर सीट महिला सीट है तो मुझ पर भाजपा ने विश्वास जताया, उसके लिए मैं आभारी हूं। अब मेयर बनने के बाद मेरी ये ही इच्छा है कि मैं समाज की ईमानदारी से सेवा करूं।












Click it and Unblock the Notifications