Jalebi Baba: बिल्लूराम कैसे बना 'जलेबी बाबा', जिसने नशीली चाय पिलाकर 120 महिलाओं का किया रेप, अब गया जेल
हरियाणा के 'जलेबी बाबा' ने नशीली चाय पिलाकर 120 महिलाओं का रेप किया है। जिसे कोर्ट ने 14 साल की जेल की सजा सुनाई है। जानिए बिल्लूराम कैसे बना 'जलेबी बाबा'।

Jalebi Baba Crime History: साधु के वेश में छिपे घिनौने लोगों को अब भी हमारा समाज नहीं पहचान पा रहा है। कई ऐसा बाबाओं ने हमारी आस्थाओं के साथ खेलकर महिलाओं की अस्मिता को तार-तार किया है। ऐसे ही अब सेक्स स्कैंडल में दोषी पाए गए हरियाणा के 'जलेबी बाबा' की कुकर्म कुंडली जानकर लोग सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर कैसे लोग इन जैसे शातिर और घृणित लोगों को समाज में जगह मिल जाती है। 'जलेबी बाबा' ने नशीली चाय पिलाकर एक दो नहीं बल्कि 120 महिलाओं का रेप किया है। जिसे अब 14 साल की जेल की सजा मिली है।

नशीली चाय पिलाकर करता था दुष्कर्म
सेक्स स्कैंडल में दोषी ठहराए गए बिल्लूराम उर्फ अमरपुरी से जलेबी बाबा बने इस शैतान ने नशीली चाय पिलाकर सैकड़ों महिलाओं को अपना हवस का शिकार बनाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाई है। ढोंगी बाबा ब्लैकमेल कर महिलाओं का बलात्कार करता था। हरियाणा के फतेहाबाद कोर्ट ने जलेबी बाबा को 14 साल की जेल की सजा सुनाई और 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मंगलवार यानी 10 जनवरी को जब कोर्ट ने सजा सुनाई तो कुकर्मी बाबा जज के सामने रोकर रहम के लिए गिड़गिड़ाने लगा।

फतेहाबाद अदालत ने 14 साल की सजा सुनाई
फतेहाबाद अदालत ने बिल्लूराम उर्फ अमरपुरी जलेबी बाबा को दुष्कर्म मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत 14 साल की और आईटी एक्ट के तहत 5 साल की सजा सुनाई है। ये दोनों सजाएं एक साथ चलेगी। आरोपी बाबा महिलाओं को तंत्र मंत्र के नाम पर नशीला पदार्थ पिलाकर अपनी हवस का शिकार बनाता था। 120 महिलाओं के साथ बलात्कार करने वाले जलेबी बाबा के आश्रम से 30 से ज्यादा अश्लील सीडी भी मिली थी। वो सीडी के जरिए महिलाओं को ब्लैकमेल भी करता था।

कैसे हुआ जलेबी बाबा का पर्दाफाश?
बता दें कि फतेहाबाद जिले टोहाना में साल 2018 में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें जलेबी बाबा एक महिला के साथ जबरन संबंध बनाता दिखाई दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद टोहाना के लोगों में आक्रोश फैल गया और बाबा के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस इस पूरे सेक्स स्कैंडल का खुलासा उस वक्त हुआ हुआ, जब 6 पीड़िताओं ने न्याय की गुहार लगाते हुए कोर्ट में पेश होकर बाबा की असलियत से पर्दा उठाया।

इस तरह से कानूनी कार्रवाई शुरू हुई
बाबा बालकनाथ डेरे में बिल्लूराम बाबा था। जिसके खिलाफ पहले बार 2018 में शिकायत दर्ज हुई थी। यह शिकायत थाना प्रभारी के फोन पर एक अनजान नंबर से मिले एमएमएस के आधार पर दर्ज की थी। जिसके बाद ढोंगी बाबा के खिलाफ पुलिस का एक्शन शुरू हुआ। फिर छापेमारी में 120 सेक्स सीडी मिली, जिसमें वो महिलाओं के साथ जबरन संबंध बनाता दिख रहा था। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में बाबा के खिलाफ एक नवंबर 2020 को 200 पन्नों की चार्जशीट डाली थी। कोर्ट में 20 बार गवाहियां हुई।

आखिर कैसे बना बिल्लूराम जलेबी बाबा?
पुलिस जांच के अनुसार जलेबी बाबा आश्रम में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाता था और बहला फुसलाकर नशीली गोली खिला देता था, जिसके बाद उनका रेप करता। और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। बता दें कि 2002 में पंजाब के मानसा जिले में अमरवीर टोहना के संपर्क में बिल्लू राम आया। जिसके बाद नेहरू मार्केट में जलेबी का काम शुरू किया। फिर उसकी पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद वह एक तांत्रिक के संपर्क में आया और दो साल तक गायब हो गया। जब वापल लौटा तो उसने बाबा बालकनाथ का एक मंदिर बनाया। और यहां तंत्र के नाम पर महिलाओं को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया।
Recommended Video
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications