Vinesh Phogat पर बरसे सरपंच, 'बाढ़ के दौरान 100 बार फोन किया, लेकिन हमसे एक बार बात तक नहीं की'
Vinesh Phogat News: रेसलर से नेता बनीं विनेश फोगाट इन दिनों विवादों में हैं। जुलाना से कांग्रेस विधायक पर क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने ही बाढ़ के दौरान गायब रहने का आरोप लगाया है। बता दें कि ओलंपिक में मेडल से चूकने के बाद विनेश कांग्रेस में शामिल हुई थीं और फिर जुलाना से पहली बार सांसद बनी हैं। बुआना के सरपंच ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक ने बाढ़ पीड़ित गांवों का दौरा करने और मदद करने का आश्वासन दिया था। उनसे कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विनेश फोगाट ने गुरुवार को क्षेत्र के गांवों का दौरा किया था। इसी दौरान वह बुआना गांव पहुंची जो बाढ़ से प्रभावित है। सरपंच प्रतिनिधि ने उनके दौरे पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अब बाढ़ का पानी 75 फीसदी तक उतर गया है। अब यहां आने का क्या फायदा है।

Vinesh Phogat ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया
जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने बराड़ खेड़ा, बुआना, खरैंटी, गढ़वाली, झमौला, करेला, मालवी और देवरड़ गांव का दौरा किया। स्थानीय लोगों और जनप्रतनिधियों से मुलाकात की। कांग्रेस विधायक ने लोगों की समस्याएं और खेतों में खराब हुई फसल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि वह बाढ़ से होने वाले नुकसान का मुद्दा विधानसभा तक लेकर जाएंगी।
यह भी पढ़ें: कुलगाम में खूंखार आतंकियों को मार गिराने वाले लांस नायक नरेंद्र सिंधु कौन?
बाढ़ के दौरान विनेश पर गायब रहने का लगा आरोप
बुआना के सरपंच प्रतिनिधि ने विनेश फोगाट पर आरोप लगाते हुए कहा कि संकट के वक्त हमने कांग्रेस विधायक को 100 बार से ज्यादा फोन किया था। हमने उनसे मदद की मांग की थी, लेकिन उन्होंने न तो हमारा फोन उठाया और न ही हमसे बात की। अब जब 75 फीसदी पानी उतर चुका है, तो सिर्फ औपचारिकता के लिए यहां आई हैं। सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान और प्रदेश प्रवक्ता सुधीर बुआना ने कहा कि हमने चुनाव में विनेश फोगाट का समर्थन किया था, लेकिन अब विधायक बनने के बाद हमारा फोन उठाना भी जरूरी नहीं समझती हैं।
यह भी पढें: Vinesh Phogat Son Name: जुलाना विधायक पूर्व रेसलर विनेश फोगाट बनीं मां, लोग पूछ रहे बेटे का नाम क्या?












Click it and Unblock the Notifications